PNB Fixed Deposit: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने फिक्सड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। पीएनबी FD पर इस समय 2.9% से 5.25% तक ब्याज दे रहा है। आप 7 दिन से 10 साल की FD खरीद सकते हैं। बैंक अभी 7 से 45 दिनों की FD पर 2.9 फीसदी का ब्याज दे रहा है। पीएनबी अलग-अलग समयअवधि की एफडी पर अलग-अलग दर से ब्याज दे रहा है।
7 से 45 दिन के एफडी पर ब्याज - 2.9%
46 से 90 दिन के एफडी पर ब्याज - 3.25%
91 से 179 दिन के एफडी पर ब्याज - 3.80%
PM Kisan: अगर पति-पत्नी दोनों ले रहे हैं पीएम किसान के तहत किश्त, तो जाना पड़ेगा जेल
271 दिन या उससे अधिक लेकिन 1 साल से कम ब्याज - 4.4%
1 साल के एफडी पर ब्याज - 5%
1 साल से अधिक और 2 साल के एफडी पर ब्याज - 5%
2 साल से अधिक और 3 साल तक के एफडी पर ब्याज - 5.10%
3 साल से अधिक और 5 साल के एफडी पर ब्याज - 5.25%
5 साल से अधिक और 10 साल तक के एफडी पर ब्याज - 5.25%
सीनियर सिटीजन को इतना मिल रहा है ब्याज
सीनियर सिटीजन को 2 करोड़ रुपये की FD पर 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। मौजूदा दरों से 0.50 फीसदी अधिक ब्याज सीनियर सिटीज को मिलेगा। सीनियर सिटीजन को 7 दिन से 10 साल तक के एफडी पर को 3.40% से 5.75% तक का ब्याज मिलेगा।