Senior citizens highest FD rates: अधिकांश बैंक सीनियर सिटीजन को नियमित निवेशकों की तुलना में अधिक ब्याज FD पर ऑफर करते हैं। वहीं, कुछ बैंक सुपर सीनियर सिटीजन को सीनियर सिटीजन की तुलना में ज्यादा ब्याज देते हैं। ये बैंक सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन को क्रमश: 0.50 से 0.75 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50 फीसदी से लेकर 0.75 फीसदी का ब्याज ऑफर करते हैं। सीनियर सिटीजन वे लोग होते हैं जिनकी उम्र 60 साल से अधिक होती है। सुपर सीनियर सिटीजन वे लोग होते हैं जिनकी उम्र 80 साल से अधिक होती है। यहां आपको उन बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो सुपर सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज एफडी पर ऑफर कर रहे हैं।
आरबीएल बैंक सुपर सीनयिर सिटीजन को दे रहा है ज्यादा ब्याज
सीनियर सिटीजन अतिरिक्त ब्याज 0.50% सालाना कमाते हैं। यदि उनकी आयु 60 साल है और 80 साल से कम है तो उन्हें ये ब्याज मिलेगा। 80 साल के लोगों यानी सुपर सीनियर सिटीजन को सालना 0.50 फीसदी से अलग 0.25 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा। बैंक सुपर सीनियर सिटीजन को 8.55% और सीनियर सिटीजन को 8.30% का ब्याज दे रहा है। ये दरें 1 जून 2023 से लागू हैं।
यदि सीनियर सिटीजन 0.50% अधिक ब्याज दर के हकदार हैं तो सुपर सीनियर सिटीजन को 0.75% का ब्याज मिलता है। बैंक सीनियर सिटीजन को 7.50% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.75% की सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।
पीएनबी सुपर सीनियर सिटीजन को इतना मिल रहा है ब्याज
पीएनबी की वेबसाइट के अनुसार 80 साल से ऊपर के ग्राहकों को 0.80 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज एफडी पर दिया जा रहा है। बैंक सुपर सीनियर सिटीजन को 444 दिनों की एफडी पर 8.10% का ब्याज ऑफर कर रहा है।
इंडियन बैंक सुपर सीनियर सिटीजन एफडी पर ब्याज
इंडियन बैंक की वेबसाइट के अनुसार "आईबी - गोल्डन एगर" - सुपर सीनियर सिटीजन के लिए एक स्पेशल एफडी योजना है। इस पर 0.75 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है। ये सामान्य ग्राहकों को मिलने वाले ब्याज की तुलना में अधिक है। बैंक IND SUPER 400 DAYS की एफडी पर सुपर सीनियर सिटीजन को 8 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी का ब्याज दे रहा है। यह ऑफर 31 अगस्त 2023 को खत्म हो जाएगा।