Get App

PNB की जबरदस्त ब्याज वाली FD स्कीम, 600 दिनों के निवेश पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न

PNB Special 600 Days FD Scheme: देश के बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 600 दिनों की स्पेशल FD योजना चला रहा है। ये खास धमाकेदार योजना 60 साल और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों और 80 साल और उससे अधिक उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन के लिए चलाई जा रही है। यह योजना 2 करोड़ रुपये तक की FD पर ग्राहकों को ऑफर की जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2022 पर 5:56 PM
PNB की जबरदस्त ब्याज वाली FD स्कीम, 600 दिनों के निवेश पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न
PNB Special 600 Days FD Scheme: यह योजना 2 करोड़ रुपये तक की FD पर ग्राहकों को ऑफर की जा रही है।

PNB Special 600 Days FD Scheme: देश के बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 600 दिनों की स्पेशल FD योजना चला रहा है। ये खास धमाकेदार योजना 60 साल और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों और 80 साल और उससे अधिक उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन के लिए चलाई जा रही है। यह योजना 2 करोड़ रुपये तक की FD पर ग्राहकों को ऑफर की जा रही है। 600 दिनों की FD वाला ये प्लान कॉलेबल और नॉन कॉलेबल ऑप्शन के साथ आता है। यानी, कॉलेबल में आप मैच्योरिटी से पहले पैसा निकाल सकते हो। हालांकि, नॉन कॉलेबल में ऐसा नहीं होता। मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालने पर आपका कुछ पैसा कट जाता है। आइए इस खास जबरदस्त योजना के बारे में..

पीएनबी की स्पेशल FD

कॉलेबल ऑप्शन के तहत पीएनबी सीनियर सिटीजन को 7.50 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.80 फीसदी का ब्याज दे रही है। नॉन कॉलेबल ऑप्शन के तहत आम लोगों को 7.05 फीसदी का ब्याज FD पर दिया जा रहा है। नॉन कॉलेबल ऑप्शन में सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन 7.85 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। ये नई दरें 11 अक्टूबर से लागू हो चुकी हैं। मौजूदा ग्राहक इस स्कीम का फायदा PNB ONE app और इंटरनेट बैंकिग के माध्यम से उठा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें