Get App

ऐसा क्या हुआ HDFC बैंक ने पुलिसवाले को नहीं दिया लोन! होम मिनिस्ट्री को कर दी शिकायत

जम्मू और कश्मीर के एक पुलिसकर्मी ने दावा किया है कि एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) पुलिसवालों को लोन नहीं देता। बैंक की नीति पुलिस अधिकारियों को लोन देने के खिलाफ है। उस पुलिस अधिकारी को यह लोन के लिए अप्लाई करने के बाद पता चली। सोशल मीडिया पर बातचीत करते हुए इम्तियाज हुसैन ने कहा कि उसको इस "खाकी लोगों के लिए" के खिलाफ इस नीति के बारे में जानकर हैरानी हुई

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2023 पर 12:18 PM
ऐसा क्या हुआ HDFC बैंक ने पुलिसवाले को नहीं दिया लोन! होम मिनिस्ट्री को कर दी शिकायत
जम्मू और कश्मीर के एक पुलिसकर्मी ने दावा किया है कि एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) पुलिसवालों को लोन नहीं देता।

जम्मू और कश्मीर के एक पुलिसकर्मी ने दावा किया है कि एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) पुलिसवालों को लोन नहीं देता। बैंक की नीति पुलिस अधिकारियों को लोन देने के खिलाफ है। उस पुलिस अधिकारी को यह लोन के लिए अप्लाई करने के बाद पता चली। सोशल मीडिया पर बातचीत करते हुए इम्तियाज हुसैन ने कहा कि उसको इस "खाकी लोगों के लिए" के खिलाफ इस नीति के बारे में जानकर हैरानी हुई। इस बारे में HDFC Bank ने भी अपना जवाब दिया है।

पुलिस अधिकारी ने लोन न मिलने पर की शिकायत

इम्तियाज हुसैन ने एक्स पर जम्मू और कश्मीर पुलिस और गृह मंत्रालय को टैग करके लिखा कि एचडीएफसी बैंक में पर्सनल लोन के लिए आवेदन किया। ये जानकर हैरानी हुई कि बैंक पुलिस अधिकारियों को नीति के अनुसार लोन नहीं देता है। ऐसा जानकर यह दुखद और अपमानजनक है। हमारे महान राष्ट्र की सेवा में रात दिन मेहनत करने वाले खाकी लोगों के इस प्रकार के साथ व्यवहार करना हर नागरिक के लिए अस्वीकृत होना चाहिए।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें