Business Idea: 10 हजार रुपए से शुरू करें बिजनेस, हर महीने होगी 50 हजार रुपए तक कमाई

प्रदूषण जांच केंद्र (Pollution Testing Center) का बिजनेस काफी तेजी से बढ़ रहा है

अपडेटेड Oct 27, 2021 पर 12:30 PM

Pollution Testing Center Franchise Business: केंद्र सरकार की तरफ से मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicles Act) लागू किया जिसके कारण अभी तक प्रदूषण जांच केंद्र (Pollution Testing Center) का बिजनेस काफी तेजी से बढ़ रहा है। नये मोटर व्हीकल एक्ट में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं होने पर भारी जुर्माना लगता है, जिसके कराण हर एक नागरिक को गाड़ी या बाइक या दोपहिया वाहन के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) डॉक्यूमेट की जरूरत पड़ती है।

अगर कोई व्यक्ति ड्राइव कर रहा हो और उसके पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) डॉक्यूमेट न हो तो उस पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगता है। हर छोटे से लेकर बड़े वाहन को पॉल्यूशन सर्टिफिकेट डॉक्यूमेट लेना होता है। ऐसे में अगर आप अपना बिजनेस प्लान कर रहें हैं तो आपे पास अच्छा मौका है। आप Pollution Testing Center को खोलकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

Pollution Testing Center बिजनेस को शुरू कर आप हर महीने 50 रुपए तक कमा सकते हैं। इसके लिए आपको केवल 10 हजार रुपए इन्वेस्ट करने होंगे, जिसके बाद आप तुरन्त प्रदूषण जांच केंद्र शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस में पहले ही दिन से आपकी कमाई शुरू हो जाएगी। इस बिजनेस में रोजाना 1-2 हजार रुपए कमाए जा सकते हैं। यानी आप हर महीने 30 हजार से 50 हजार रुपए तक कमा सकते हैं।

Global market:ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले संकेत,SGX निफ्टी और Dow Futures फ्लैट

यहां करना होगा अप्लाई प्रदूषण जांच केंद्र  के लिए

- प्रदूषण जांच केंद्र ओपन करने के लिए सबसे पहले लोकल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) से लाइसेंस लेना होगा।


- नजदीकी RTO ऑफिस में इसके लिए अप्लाई करना होगा।

- प्रदूषण जांच केंद्र पेट्रोल पंप, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के आसपास खोला जा सकता है।

-  इसके लिए अप्लाई करने के साथ ही 10 रुपए का एफिडेविट देना होगा।

देने होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

- लोकल अथॉरिटी से No Objection Certificate लेना होगा।

- Pollution Testing Center की हर राज्य में अगल-अलग फीस है। कुछ राज्यों में ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं।

केंद्र खोलने के नियम

- प्रदूषण जांच केंद्र पहचान के रूप में पीले रंग के केबिन में ही खोला जा सकता है। ताकि, उसे अलग पहचान मिले।

- केबिन का साइज- लंबाई 2.5 मीटर, चौड़ाई 2 मीटर, ऊंचाई 2 मीटर होनी चाहिए

- प्रदूषण केंद्र सेंटर पर लाइसेंस नंबर लिखना जरूरी है।

ये लोग खोल सकते हैं Pollution Testing Center

Pollution Testing Center खोलने के लिए मोटर मैकेनिक्स, ऑटो मैकेनिक्स, स्कूटर मैकेनिक्स, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, डीजल मैकेनिक्स या फिर इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) से प्रमाणित सर्टिफिकेट होना चाहिए। आपको स्मोक एनालाइजर खरीदना होगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।