Get App

पोस्ट ऑफिस की ये योजना रिटायरमेंट के बाद आएगी काम, मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

Post Office Scheme: अगर आप भी पोस्ट ऑफिस में पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको बुढ़ापे में किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आप सही तरीके से पैसा निवेश कर पोस्ट ऑफिस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2023 पर 7:18 PM
पोस्ट ऑफिस की ये योजना रिटायरमेंट के बाद आएगी काम, मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज
पोस्टऑफिस की रेगुलर दी जाने वाली जमा योजनाओं जैसे एफडी की तुलना में SCSS में ज्यादा ब्याज मिलता है।

Post Office Scheme: अगर आप भी पोस्ट ऑफिस में पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको बुढ़ापे में किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आप सही तरीके से पैसा निवेश कर पोस्ट ऑफिस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। इस निवेश में आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। आइए जानते हैं सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम पर आपको क्या फायदे मिलते हैं। अभी वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना के तहत 8.2% ब्याज मिल रहा है।

फिलहाल मिल रहा है 8.2 फीसदी ब्याज

बैंकों और पोस्टऑफिस की रेगुलर दी जाने वाली जमा योजनाओं जैसे एफडी की तुलना में SCSS में ज्यादा ब्याज मिलता है। इस पर अभी 8.2% की दर से ब्याज मिलता है। 50,000 रुपये तक के ब्याज पर कोई टैक्स नहीं है। ब्याज केवल तभी टैक्स योग्य होता है जब सभी SCSS खातों में कुल ब्याज 50,000 रुपये से अधिक हो। इसमें सेक्शन 80C के तहत जमाकर्ता 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स सेविंग का फायदा उठा सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक SCSS खाते में 30 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं और 5 साल तक के समय के लिए हर तिमाही ब्याज पा सकते हैं।

हर 3 महीने में तय होता है ब्याज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें