Post office franchisee: कोरोना काल के इस दौर में अगर आप कुछ कमाई करने का जरिया बढ़ाना चाहते हैं तो आप आप पोस्ट ऑफिस (Post Office) से भी हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको सिर्फ 5000 रुपये खर्च करना है।
Post office franchisee: कोरोना काल के इस दौर में अगर आप कुछ कमाई करने का जरिया बढ़ाना चाहते हैं तो आप आप पोस्ट ऑफिस (Post Office) से भी हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको सिर्फ 5000 रुपये खर्च करना है।
बता दें कि पोस्टल नेटवर्क के तहत 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस है। सरकार ने समय-समय पर इनकी सर्विस में इजाफा किया है। इसके जरिए कई काम भी होने लगे हैं। मनी ऑर्डर भेजना, स्टाम्प और स्टेशनरी से जुड़े काम के अलावा स्मॉल सेविंग अकाउंट खुलवाने जैसे काम पोस्ट ऑफिस में किए जाते हैं। इंडिया पोस्ट ने नए पोस्ट ऑफिस खोलने के लिए फ्रेंचाइजी स्कीम को शुरू की है।
यह फ्रेंचाइजी दो तरह की होती है। पहला-फ्रेंचाइजी आउटलेट और दूसरा पोस्टल एजेंटका है। फ्रेंचाइजी आउटलेट के तहत वो सभी काम किए जा सकते हैं जो इंडिया पोस्ट की तरफ से होते हैं। हालांकि डिलिवरी सर्विस डिपार्टमेंट द्वारा ही किया जाता है। ऐसी फ्रेंचाइजी उन्हीं लोकेशन के लिए दी जाती है जहां इसकी सर्विस नहीं होती है।
निवेश
फ्रेंचाइजी आउटलेट में इन्वेस्टमेंट कम होता है। इसकी वजह ये है कि इसमें मुख्य रूप से सर्विस को पास करना होता है। वहीं पोस्टल एजेंट के लिए इन्वेस्टमेंट ज्यादा होता है क्योंकि आपको स्टेशनरी के सामान की खरीदारी भी करनी होती है।
200 वर्ग फुट का ऑफिस एरिया जरूरी
पोस्ट ऑफिस खोलने की शर्तों पर गौर करें तो कम से कम 200 वर्ग फुट का ऑफिस एरिया जरूरी है। जो पोस्ट ऑफिस खोलना चाहता है उसकी उम्र कम से कम 18 साल जरूरी है। इसके लिए आठवीं पास होना जरूरी है साथ ही परिवार का कोई भी सदस्य पोस्ट डिपार्टमेंट में नहीं होना चाहिए।
5000 रुपये सिक्यॉरिटी अमाउंट
पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी खोलने के लिए मिनिमम सिक्यॉरिटी अमाउंट 5000 रुपये है। पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए आप https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf पर ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड कर लें। कमाई की बात करें तो स्पीड पोस्ट के लिए 5 रुपये, मनी ऑर्डर के लिए 3-5 रुपये, पोस्टल स्टाम्प और स्टेशनरी पर 5 फीसदी का कमिशन मिलता है। इसी तरह अलग-अलग सर्विस के लिए अलग अलग कमिशन मिलता है। MOU में कमीशन पहले ही तय कर दिया जाता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।