Get App

Post office franchisee: सिर्फ 5000 रुपये से शुरू करें पोस्ट ऑफिस का बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेने के लिए सिक्योरिटी अमाउंट 5,000 रुपये लगती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2021 पर 1:11 PM
Post office franchisee: सिर्फ 5000 रुपये से शुरू करें पोस्ट ऑफिस का बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Post office franchisee: कोरोना काल के इस दौर में अगर आप कुछ कमाई करने का जरिया बढ़ाना चाहते हैं तो आप आप पोस्ट ऑफिस (Post Office) से भी हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको सिर्फ 5000 रुपये खर्च करना है।

बता दें कि पोस्टल नेटवर्क के तहत 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस है। सरकार ने समय-समय पर इनकी सर्विस में इजाफा किया है। इसके जरिए कई काम भी होने लगे हैं। मनी ऑर्डर भेजना, स्टाम्प और स्टेशनरी से जुड़े काम के अलावा स्मॉल सेविंग अकाउंट खुलवाने जैसे काम पोस्ट ऑफिस में किए जाते हैं। इंडिया पोस्ट ने नए पोस्ट ऑफिस खोलने के लिए फ्रेंचाइजी स्कीम को शुरू की है।

यह फ्रेंचाइजी दो तरह की होती है। पहला-फ्रेंचाइजी आउटलेट और दूसरा पोस्टल एजेंटका है। फ्रेंचाइजी आउटलेट के तहत वो सभी काम किए जा सकते हैं जो इंडिया पोस्ट की तरफ से होते हैं। हालांकि डिलिवरी सर्विस डिपार्टमेंट द्वारा ही किया जाता है। ऐसी फ्रेंचाइजी उन्हीं लोकेशन के लिए दी जाती है जहां इसकी सर्विस नहीं होती है।

निवेश

फ्रेंचाइजी आउटलेट में इन्वेस्टमेंट कम होता है। इसकी वजह ये है कि इसमें मुख्य रूप से सर्विस को पास करना होता है। वहीं पोस्टल एजेंट के लिए इन्वेस्टमेंट ज्यादा होता है क्योंकि आपको स्टेशनरी के सामान की खरीदारी भी करनी होती है।

200 वर्ग फुट का ऑफिस एरिया जरूरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें