Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस सुपरहिट स्कीम के क्या कहने! सिर्फ 50 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 35 लाख रुपये

Post Office: पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम्स प्रोग्राम (Rural Postal Life Insurance Schemes Programme) का हिस्सा है। रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी भारत की ग्रामीण जनता के लिए 1995 में लॉन्च की गई थी

अपडेटेड Jun 23, 2022 पर 5:08 PM
पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना में अगर हर महीने 15,00 रुपये जमा किए जाएं तो 35 लाख रुपये मिल सकते हैं।

Post Office Gram Suraksha Yojana: पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश करना सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। यहां किसी भी प्रकार का कोई जोखिम नहीं रहता है। आमतौर पर किसी भी निवेश के साथ रिस्क फैक्टर जुड़ा रहता है। लेकिन पोस्ट ऑफिस में निवेश में जोखिम नहीं के बराबर है। यहां जितना सुरक्षित रहता है, उतना ही यहां रिटर्न भी शानदार मिलता है। ऐसे में अगर आप भी कोई छोटा या बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

छोटो निवशकों के लिए पोस्ट ऑफिस ने ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Scheme) नाम के एक स्कीम की शुरुआत की है। पोस्ट की इस स्कीम में सिर्फ 50 रुपये जमा करने पर आपका 35 लाख रुपये तक का फंड तैयार हो जाएगा। यानी यहां मामूली निवेश करने पर मोटा फंड हासिल किया जा सकता है।

जानिए क्या है ग्राम सुरक्षा योजना


पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना में अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो इसमें कैंडिडेट की उम्र 19 साल से 55 साल के बीच होनी चाहिए। इस स्कीम में कम से कम 10,000 रुपये और अधिक से अधिक 10 लाख रुपये तक निवेश किए जा सकते हैं। प्रीमियम देने के लिए आप मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना ऑप्शन चुन सकते हैं। अगर प्रीमियम का पैसा देने से चूक जाते हैं तो 30 दिन के भीतर इसे भर सकते हैं। इतना ही इस योजना में निवेश करने पर लोन में भी फायदा मिलता है। अगर आप पॉलिसी खरीदने के बाद 4 साल तक प्रीमियम भरते हैं तो इसके लोन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

लाइफ कवर के साथ 6.1% टैक्स-फ्री रिटर्न, जानिए इस इंश्योरेंस प्रोडक्ट के बारे में

जानिए कैसे उठाएं फायदा

इस योजना के तहत अगर आप 19 साल की उम्र में 10 लाख रुपये की ग्राम सुरक्षा योजना खरीदते हैं, तो 55 साल के लिए आपको हर महीने 1,515 रुपये प्रीमियम भरना होगा। वहीं, 58 साल के लिए 1,463 रुपये और 60 साल के लिए 1,411 रुपये हर महीने जमा करने होंगे। ऐसी स्थिति में पॉलिसी होल्डर्स को 55 साल के लिए 31.60 लाख रुपये, 58 साल के लिए 33.40 लाख रुपये और 60 साल के लिए 34.60 लाख रुपये का मेच्योरिटी बेनिफिट मिलेगा।

रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम का हिस्सा

पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम्स प्रोग्राम (Rural Postal Life Insurance Schemes Programme) का हिस्सा है। इंडिया पोस्ट (India Post) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी भारत की ग्रामीण जनता के लिए 1995 में लॉन्च की गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।