Post Office Mahila Samman Savings Certificate: पोस्ट ऑफिस स्कीम महिलाओं को निवेश करने के लिए कई ऑप्शन देती है। पोस्ट ऑफिस की इन स्कीमों में महिलाएं कम समय में पैसा कमाने के के साथ अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकती है। महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र विशेष रूप से महिला निवेशकों के लिए एक छोटी बचत योजना है, जो उन्हें 2 साल में अमीर बना सकती है। महिलाओं को इस स्कीम पर 7.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। महिलाओं को इस ब्याज की गारंटी सरकार देती है।
