Get App

Post Office MIS: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में होती है बेहतर कमाई, ऐसे उठाएं ब्याज का फायदा

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में आपको हर महीने मोटी कमाई का मैका मिलता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2021 पर 7:26 AM
Post Office MIS: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में होती है बेहतर कमाई, ऐसे उठाएं ब्याज का फायदा

Post Office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश करने के कई फायदे होते हैं। इसकी वजह ये है कि इसमें किसी भी प्रकार को कोई जोखिम नहीं रहता है। इसमें पैसे की सुरक्षा की भी गारंटी मिलती है। पोस्ट ऑफिस की तमाम स्मॉल सेविंग्स स्कीम हैं, जिनमें बेहतर रिटर्न मिलता है। ऐसे ही पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम (POMIS) भी एक बेहतर स्कीम है। इसमें हर महीने आपकी एक निश्चित इनकम होगी। सबसे बड़ी बात ये है कि इस स्कीम के जरिए आप गारंटीड मुनाफा कमा सकते हैं।

जानिए क्या है स्कीम

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में 10 साल से ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति अपना अकाउंट खुलवा सकता है। इसमें कम से 1,000 रुपये और अधिक से अधिक 4.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। अगर आपका अकाउंट जॉइंट अकाउंट है तो इसमें अधिक से अधिक 9 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। स्कीम को हर 5 साल में अगले 5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं। यानी यह स्कीम आपके लिए लंबे समय तक तय आमदनी का जरिया बन सकती है। इसमें 7.5 फीसदी सालाना ब्याज मिलती है। 

स्कीम के फायदे

जब तक यह स्कीम चलेगी, आपको हर महीने तय इनकम होती रहेगी। मेच्योरिटी पर स्कीम बंद करने के बाद आपका कुल निवेश आपको वापस दे दिया जाएगा। स्कीम के तहत बैंक FD के मुकाबले बेहतर रिटर्न मिलता है। अगर आप मंथली पैसा न निकालें तो वह आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में रहेगी और मूलधन के साथ इस धन को भी जोड़कर आपको आगे ब्याज मिलता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें