Post Office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस (Post Office) मंथली इनकम स्कीम (POMIS) सरकारी स्मॉल सेविंग्स स्कीम है। इसमें निवेशक को हर महीने एक तय रकम मिलती है। पोस्ट ऑफिस की स्कीम में किसी तरह का जोखिम नहीं होगा। आइए जानते हैं इस स्कीम में कितना ब्याज मिलेगा।
योजना के तहत अकाउंट में सिंगल या जॉइट अकाउंट के तहत एक साथ पैसा जमा किया जाता है। सालाना मिलने वाले ब्याज के बाद उस राशि को हर महीने अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है। इस योजन का लॉक-इन पीरियड 5 साल है। फिर इसे 5-5 साल के लिए आगे बढ़ाया जाता है।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में 6.6 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। अगर किसी निवेशक ने इसमें जॉइंट अकाउंट के जरिए 9 लाख रुपये का निवेश किया है तो सालाना 6.6 फीसदी की दर से 59,400 रुपए मिलेंगे। इस लिहाज से आपके ब्याज की मंथली रकम 4,950 रुपए होती है। इसे आप हर महीने ले सकते है। ये सिर्फ ब्याज की राशि है आपका मूलधन वैसे का वैसा ही रहेगा।
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम के तहत सिंगल और जॉइंट दोनों अकाउंट खोले जा सकते हैं। इसमें सिंगल अकाउंट के लिए अधिकतम 4.5 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट के लिए अधिकतम 9 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं।
इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड पांच साल का है। इसे 5 साल बाद बंद कर सकते हैं या आगे भी बढ़ा सकते हैं। अगर मैच्योरिटी से पहले अकाउंट होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो अकाउंट को बंद हो जाएगा और पैसे नॉमिनी को दे दिये जाएंगे।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। कोई भी व्यक्ति जो 18 साल से ज्यादा उम्र का हो इस स्कीम के तहत अकाउंट ओपन करवा सकता है।