Get App

POMIS: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में होगी हर महीने मोटी कमाई, जानिए इसके फायदे

पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविंग्स स्कीम में मंथली इनकम स्कीम (MIS) आपको हर महीने एक तय इनकम होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2021 पर 5:48 PM
POMIS: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में होगी हर महीने मोटी कमाई, जानिए इसके फायदे

Post Office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस की स्कीम में कई लोग निवेश करना बेहतर समझते हैं। इसका कारण यह है कि इसमें किसी भी प्रकार को कोई जोखिम नहीं रहता है। इसमें पैसे की सुरक्षा की भी गारंटी मिलती है। पोस्ट ऑफिस की तमाम स्मॉल सेविंग्स स्कीम हैं, जिनमें बेहतर रिटर्न मिलता है। ऐसे ही पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम (POMIS) भी एक बेहतर स्कीम है। इसमें हर महीने आपकी एक निश्चित इनकम होगी।

जानिए क्या पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम

इस स्कीम में 10 साल से ज्यादा उम्र का कोई भी अपना अकाउंट खुलवा सकता है। इसमें कम से 1,000 रुपये और अधिक से अधिक 4.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। अगर आपका अकाउंट जॉइंट अकाउंट है तो इसमें अधिक से अधिक 9 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। स्कीम को हर 5 साल में अगले 5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं। यानी यह स्कीम आपके लिए लंबे समय तक तय आमदनी का जरिया बन सकती है। नाबालिग के नाम से अगर अकाउंट ओपन कराते हैं तो इसमें 3 लाख रुपये तक ही निवेश किया जा सकता है।

जानिए स्कीम के फायदे

यह स्कीम जब तक चलेगी, तब तक आपको हर महीने तय इनकम होती रहेगी। वहीं, मेच्योरिटी होने पर स्कीम बंद हो जाएगी और आपका कुल निवेश आपको वापस मिल जाएगा। इस स्कीम में में FD के मुकाबले बेहतर रिटर्न मिलता है। अगर आप मंथली पैसा न निकालें तो वह आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में रहेगा और मूलधन के साथ इस धन को भी जोड़कर आपको आगे ब्याज समेत दे दिया जाएगा। इसमें 7.5 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है।

ऐसे खोले अकाउंट

इस स्कीम में अपना अकाउंट खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें