Post Office या Bank? जानिए कहां रेकरिंग डिपॉजिट कराने पर मिलेगा ज्यादा फायदा, चेक करें ब्याज

Post Office or Bank Recurring Deposit: केंद्र ने जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट योजना की ब्याज दर 30 आधार अंक बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दी है। रेकरिंग डिपॉजिट पर ब्याज दरें बैंक के आधार पर अलग-अलग होती हैं

अपडेटेड Jul 26, 2023 पर 5:05 PM
रेकरिंग डिपॉजिट पर ब्याज दरें बैंक के आधार पर अलग-अलग होती हैं।

Post Office or Bank Recurring Deposit: केंद्र ने जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट योजना की ब्याज दर 30 आधार अंक बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दी है। रेकरिंग डिपॉजिट पर ब्याज दरें बैंक के आधार पर अलग-अलग होती हैं। यहां पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट पर ब्याज दरों और टॉप बैंकों की आरडी पर दी जाने वाली ब्याज दरों में तुलना की गई है। आइए जानें कि कहां रेकरिंग डिपॉजिट में निवेश करने पर आपको ज्यादा फायदा मिलेगा।

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (Post Office Recurring Deposit)

पोस्ट ऑफिस आरडी की वैलिडिटी खुलने की तारीख से 5 साल तक है। अकाउंट खोलने से लेकर अंत तक एक ही दर से ब्याज दिया जाता है। इस तिमाही के लिए दी जाने वाली ब्याज दर 6.5 प्रतिशत है।


एसबीआई रेकरिंग डिपॉजिट (SBI Recurring Deposit)

1 साल से 2 साल से कम पीरियड के लिए एसबीआई (SBI) 5.10 फीसदी ब्याज देता है। 2 साल से 3 साल से कम पीरियड के लिए ब्याज दर 5.20 फीसदी है। 3 साल से 5 साल से कम पीरियड के लिए बैंक 5.45 प्रतिशत की पेशकश करता है। 5 साल से लेकर 10 साल तक के लंबे पीरियड के लिए एसबीआई 5.50 प्रतिशत का ब्याज ऑफर करता है। न्यूनतम जमा पीरियड 12 महीने है और अधिकतम जमा पीरियड 120 महीने है।

आईसीआईसीआई बैंक रेकरिंग डिपॉजिट (ICICI Bank Recurring Deposit)

आईसीआईसीआई बैंक नियमित नागरिकों के लिए 4.75 प्रतिशत से 7.10 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 5.25 प्रतिशत से 7.50 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। ये दरें 24 फरवरी 2023 से लागू हैं।

एचडीएफसी बैंक रेकरिंग डिपॉजिट (HDFC Recurring Deposit)

एचडीएफसी बैंक 6 महीने की पीरियड के लिए 4.50 प्रतिशत की ब्याज दे रहा है। 9 महीने, 12 महीने और 15 महीने के लिए दी जाने वाली ब्याज दरें क्रमशः 5.75 प्रतिशत, 6.60 प्रतिशत और 7.10 प्रतिशत हैं। एचडीएफसी बैंक 24 महीने, 27 महीने, 36 महीने, 39 महीने, 48 महीने, 60 महीने, 90 महीने और 120 महीने की पीरियड के लिए 7 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है।

यस बैंक रेकरिंग डिपॉजिट (Yes Bank Recurring Deposit)

यस बैंक 6 महीने से 5 साल या उससे अधिक के पीरियड के लिए 6.10 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। रेकरिंग डिपॉजिट को 3 महीने के पीरियड के लिए बुक किया जा सकता है। यानी, 6 महीने, 9 महीने, 12 महीने की पीरियड के लिए आरडी कराई जा सकती है। किश्त न चुकाने पर 1 फीसदी का जुर्माना भी दिया जाता है।

Stock Market: शेयर बाजार में लौटी तेजी, निवेशकों की एक दिन में ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।