पोस्ट ऑफिस की यह धमाकेदार योजना आपके निवेश को बना सकती है 1 करोड़, ऐसे करनी होगी प्लानिंग

PPF: ज्यादातर व्यक्ति यही सोचकर निवेश करते हैं कि वह हर महीने के थोड़े निवेश में भी बड़ा फंड खड़ा कर सकें। नौकरीपेशा निवेशक ऐसी योजना तलाशते हैं जिसमें हर महीने निवेश करके 1 करोड़ रुपये से बड़ा फंड बनाया जा सके। आपके बड़े फंड को बनाने का लक्ष्य पोस्ट ऑफिस का पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) कर सकता है

अपडेटेड Oct 12, 2023 पर 8:55 PM
नौकरीपेशा निवेशक ऐसी योजना तलाशते हैं जिसमें हर महीने निवेश करके 1 करोड़ रुपये से बड़ा फंड बनाया जा सके।

PPF: ज्यादातर व्यक्ति यही सोचकर निवेश करते हैं कि वह हर महीने के थोड़े निवेश में भी बड़ा फंड खड़ा कर सकें। नौकरीपेशा निवेशक ऐसी योजना तलाशते हैं जिसमें हर महीने निवेश करके 1 करोड़ रुपये से बड़ा फंड बनाया जा सके। आपके बड़े फंड को बनाने का लक्ष्य पोस्ट ऑफिस का पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) कर सकता है। यह स्कीम न सिर्फ सुरक्षित बचत का विकल्प देती है, बल्कि इसमें मिलने वाला कंपाउंड इंटरेस्ट आपको करोड़पति बना सकता है। फिलहाल इस पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है।

500 रुपये करना होगा मिनिमम निवेश

पीपीएफ खाता केवल 500 रुपये से खोला जा सकता है। आप अपने पीपीएफ खाते में सालाना अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। अगर आप हर महीने अपने पीपीएफ खाते में 12,500 रुपये जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको कुल 40.68 लाख रुपये मिलेंगे। पीपीएफ खाता 15 साल में मैच्योर होता है। हालांकि, मैच्योरिटी के बाद आप इसे 5-5 साल के लिए बढ़ा भी सकते हैं। यानी, आप कुल 25 साल तक इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। आप 15, 20 या 25 साल के बाद इसमें से अपना पैसा निकाल सकते हैं।


एक करोड़ रुपये कैसे मिलेंगे?

अगर आप पीपीएफ बचत के जरिए करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको 25 साल तक के निवेश रखा होगा। इसमें आप मौजूदा 7.1% सालाना ब्याज दर पर 65.58 लाख रुपये ब्याज के साथ कुल 37.50 लाख रुपये जमा करके 1.02 करोड़ रुपये मैच्योरिटी पर मिल जाएंगे।

हर महीने का निवेश 15 साल मिलेगा इतना पैसा (Rs) 20 साल मिलेगा इतना पैसा (Rs) 25 साल मिलेगा इतना पैसा (Rs)
1000 3.18 5.24 8.17
2000 6.37 10.49 16.35
3000 9.55 15.73 24.52
5000 15.92 26.23 44.88
10,000 31.85 52.45 81.76
12,500 39.82 65.57 1.02 crore

5 साल तक नहीं निकाल सकते पैसा

आप पीपीएफ खाता खोलने के साल से अगले 5 सालों तक अपना पैसा नहीं निकाल सकते हैं। 5 साल पूरे होने के बाद फॉर्म 2 भरकर पैसा निकाला जा सकता है। हालांकि, अगर आप 15 साल से पहले पैसा निकालते हैं तो आपको 1% जुर्माना देना होगा। यह खाता कोई भी व्यक्ति अपने नाम से किसी भी डाकघर या बैंक में खुलवा सकता है। इसके अलावा, खाता नाबालिग की ओर से किसी अन्य व्यक्ति के लिए भी खोला जा सकता है।

कहां खुलवा सकते हैं PPF अकाउंट?

आप अपना पीपीएफ खाता किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं। आप इसे अपने बच्चे के लिए अपने नाम से खुलवा सकते हैं। हालांकि, हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) के नाम पर पीपीएफ खाता नहीं खोला जा सकता है।

HCL Tech Q2 Results : मुनाफा 9.92% बढ़कर 3,833 करोड़ रुपये रहा, प्रति शेयर 12 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।