Post Office RD: सिर्फ 1,000 रुपये महीना जमा करके खड़ा कर सकते हैं बडा फंड, जानिए पूरा कैलकुलेशन

Post office RD: पोस्ट ऑफिस आरडी में इस समय काफी अच्छा ब्याज मिल रहा है। ऐसे में यहां 1000 रुपये महीने की आरडी से आसानी से एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो यहां जानिए आप कैसे बड़ा फंड बना सकते हैं

अपडेटेड Jul 29, 2023 पर 7:03 PM
Post office RD: पोस्ट ऑफिस आरडी में इस समय काफी अच्छा ब्याज मिल रहा है।

Post office RD: पोस्ट ऑफिस आरडी में इस समय काफी अच्छा ब्याज मिल रहा है। ऐसे में यहां 1000 रुपये महीने की आरडी से आसानी से एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो यहां जानिए आप कैसे बड़ा फंड बना सकते हैं। फिलहाल पोस्ट ऑफिस आरडी पर 6.5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस में आरडी 5 साल के लिए होती है। इसे सिंगल या ज्वाइंट नाम से खोला जा सकता है। वहीं, आरडी में न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम कितनी भी रकम जमा की जा सकती है।

अगर आज की ब्याज दरों के हिसाब से पोस्ट ऑफिस में 1000 रुपये महीने की आरडी शुरू की जाए तो 5 साल में करीब 71,000 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें आपका जमा किया गया पैसा पैसा 60,000 रुपये और करीब 11,000 रुपये ब्याज मिलेगा। लेकिन अगर इस आरडी को 5 साल के लिए बढ़ा दिया जाए तो 10 साल में 1.69 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान आपकी जमा पैसा 1.20 लाख रुपये होगा और आपको ब्याज के रूप में करीब 49,000 रुपये मिलेंगे।

वहीं, अगर इस आरडी को 5 साल के लिए बढ़ा दिया जाए तो 15 साल में 3.04 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान आपकी जमा पैसा 1.80 लाख रुपये होगा और आपको ब्याज के रूप में करीब 1.24 लाख रुपये मिलेंगे। अगर इस आरडी को 5 साल के लिए बढ़ा दिया जाए तो 20 साल में 4.91 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान आपकी जमा पैसा 2.40 लाख रुपये होगी और आपको ब्याज के रूप में करीब 2.51 लाख रुपये मिलेंगे।


वहीं, अगर इस आरडी को 5 साल के लिए बढ़ा दिया जाए तो 25 साल में 7.49 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान आपकी जमा पैसा 3.00 लाख रुपये होगी और आपको ब्याज के रूप में करीब 4.48 लाख रुपये मिलेंगे। अगर इस आरडी को 5 साल के लिए बढ़ा दिया जाए तो 30 साल में 11.04 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान आपकी जमा पैसा 3.60 लाख रुपये होगा और आपको ब्याज के रूप में करीब 7.44 लाख रुपये मिलेंगे।

इस तरह आप देख सकते हैं कि अगर 1000 रुपये की आरडी लंबे समय तक चलाई जाए तो एक बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा जमा किए गए पैसों से करीब दोगुना ब्याज भी मिल सकता है।

Daily Voice : बैंकिंग सेक्टर में अगली कई तिमाहियों तक बनी रहेगी तेजी, कंज्यूमर सेक्टर का वैल्यूएशन महंगा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।