Get App

पोस्ट ऑफिस की RD में करें निवेश, मिलेगा 56,830 रुपये का ब्याज, चेक करें नियम

Post Office RD: अगर सरकारी बचत योजनाओं में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो स्मॉल सेविंग स्कीम काफी अच्छा ऑप्शन है। सरकार पोस्ट ऑफिस के जरिये कई स्मॉल सेविंग स्कीम चला रही है। इन स्कीमों में गारंटी रिटर्न मिलता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2023 पर 4:55 PM
पोस्ट ऑफिस की RD में करें निवेश, मिलेगा 56,830 रुपये का ब्याज, चेक करें नियम
सरकार ने हाल में पोस्ट ऑफिस RD पर ब्याज दरों को रिवाइज किया था।

Post Office RD: अगर सरकारी बचत योजनाओं में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो स्मॉल सेविंग स्कीम काफी अच्छा ऑप्शन है। सरकार पोस्ट ऑफिस के जरिये कई स्मॉल सेविंग स्कीम चला रही है। इन स्कीमों में गारंटी रिटर्न मिलता है। अगर आपके पास एक साथ बड़ा अमाउंट निवेश करने के लिए नहीं है तो आप मंथली सेविंग को भी हर महीने निवेश कर सकते हैं। जी हां, आप पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (Post Office Recurring Deposit) में हर महीने एक तय अमाउंट निवेश कर सकते हैं। सरकार ने हाल में पोस्ट ऑफिस RD पर ब्याज दरों को रिवाइज किया था। 1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक 5 साल की पोस्ट ऑफिस आरडी पर 6.5 फीसदी की जगह 6.7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है।

RD पर 5,000 रुपये निवेश करने पर मिलेगा ब्याज

हर महीने 5,000 रुपये की आरडी में एक साल में 60,000 रुपये और पांच साल में कुल 3,00,000 रुपये निवेश करेंगे। आपको 5 साल बाद 6.7 फीसदी की दर से 56,830 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। आपको मैच्योरिटी पर 3,56,830 रुपये मिलेंगे। अगर आप हर महीना 3,000 रुपये RD में निवेश करते हैं तो एक साल में 36,000 रुपये निवेश करेंगे। 5 साल में आपका कुल निवेश 1,80,000 रुपये होगा। पोस्ट ऑफिस आरडी कैलकुलेटर के मुताबिक नई ब्याज दरों के मुताबिक आपको 34,097 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे। आपको मैच्योरिटी पर कुल 2,14,097 रुपये मिलेंगे।

हर तीन महीने में होता पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम में बदलाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें