पोस्ट ऑफिस की योजनाएं निवेश के लिहाज से काफी अच्छी मानी जाती हैं। यहां आपको बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए निवेश के सभी विकल्प मिलेंगे। पोस्ट ऑफिस स्कीम की गारंटी बैंक लेती है। यानि, इनमें पैसा बढ़ने की गारंटी और डूबने का खतरा नहीं है। 1 जुलाई से सरकार ने पोस्ट ऑफिस आरडी पर भी ब्याज बढ़ा दिया है। अब इस स्कीम पर 6.5 की दर से ब्याज मिलेगा, जो अब तक 6.2 की दर से मिल रहा था। पोस्ट ऑफिस में 5 साल के लिए आरडी स्कीम शुरू की गई है। आप इसमें 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि नई ब्याज दर से पोस्ट ऑफिस में 2000, 3000, 4000 और 5000 रुपये की आरडी पर कितना मुनाफा मिलेगा?
