Post Office RD को समय से पहले निकालने पर होता है ये बड़ा नुकसान, नहीं होता पैसा लगाने का फायदा

Post Office RD: सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग की ब्याज दरों को रिवाइज किया और जिसमें पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (Post Office Recurring Deposit) की ब्याज दरों पर 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने पांच साल की RD पर ब्याज दर 6.5 फीसदी की जगह 6.7 फीसदी सालाना कर दिया है

अपडेटेड Oct 12, 2023 पर 9:28 PM
सरकार ने हाल में पोस्ट ऑफिस की 5 साल की RD पर ब्याज दरें रिवाइज की है।

Post Office RD: सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग की ब्याज दरों को रिवाइज किया और जिसमें पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (Post Office Recurring Deposit) की ब्याज दरों पर 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने पांच साल की RD पर ब्याज दर 6.5 फीसदी की जगह 6.7 फीसदी सालाना कर दिया है। ब्याज मिलेगा। 1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक 5 साल की पोस्ट ऑफिस आरडी पर अब 6.7 फीसदी ब्याज मिलेगा। लेकिन क्या आपको पता है कि RD से समय से पहले पैसे निकालने पर चार्ज देना पड़ सकता है।

मैच्योरिटी से पहले RD से पैसे निकालने के नियम

नियमों के मुताबिक पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट 5 साल में मैच्योर होता है। आप खाता खोलने की तारीख से तीन साल बाद भी इसे बंद कर सकते हैं। लेकिन अगर आप मैच्योरिटी से एक दिन पहले भी इस खाते को बंद करते हैं तो आपको आरडी की मौजूदा ब्याज दर यानी 6.7% के मुताबिक ब्याज नहीं मिलेगा। इस पर पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट जिनता ब्याज मिलेगा जो कि सिर्फ 4 फीसदी है।


RD अकाउंट एक्सटेंड करने के नियम

अगर आप पांच साल के बाद भी अपना आरडी खाता जारी रखना चाहते हैं तो आपको पोस्ट ऑफिस में इसके लिए अप्लाई कराना होगा। इस पर वही ब्याज मिलेगा जो अकाउंट को खोलते समय मिला था।

RD पर 5,000 रुपये निवेश करने पर इतना मिलेगा ब्याज

हर महीने 5,000 रुपये की आरडी में एक साल में 60,000 रुपये और पांच साल में कुल 3,00,000 रुपये निवेश करेंगे। आपको 5 साल बाद 6.7 फीसदी की दर से 56,830 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। आपको मैच्योरिटी पर 3,56,830 रुपये मिलेंगे। अगर आप हर महीना 3,000 रुपये RD में निवेश करते हैं तो एक साल में 36,000 रुपये निवेश करेंगे। 5 साल में आपका कुल निवेश 1,80,000 रुपये होगा। पोस्ट ऑफिस आरडी कैलकुलेटर के मुताबिक नई ब्याज दरों के मुताबिक आपको 34,097 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे। आपको मैच्योरिटी पर कुल 2,14,097 रुपये मिलेंगे।

हर तीन महीने में होती है ब्याज दरों की समीक्षा

आरडी पर मिलने वाले ब्याज पर TDS कटता है। आरडी पर मिलने वाले ब्याज दरों पर 10% का टीडीएस लागू होता है। यदि आरडी पर का एक महीने का ब्याज 10,000 रुपये से अधिक है तो टीडीएस काटा जाएगा।

HCL Tech Q2 Results : मुनाफा 9.92% बढ़कर 3,833 करोड़ रुपये रहा, प्रति शेयर 12 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।