Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मैच्योरिटी पर मिलेंगे 16 लाख रुपये, सरकार देती है गारंटी

Post Office Scheme: ज्यादातर निवेशक अपने पैसे को ऐसी जगह लगाना चाहते हैं जहां उन्हें कम समय में ज्यादा रिटर्न मिल सके

अपडेटेड Sep 29, 2022 पर 7:42 PM
Story continues below Advertisement
पोस्ट ऑफिस की इस योजना में मैच्योरिटी पर मिलेंगे 16 लाख रुपये।

Post Office Scheme: ज्यादातर निवेशक अपने पैसे को ऐसी जगह लगाना चाहते हैं जहां उन्हें कम समय में ज्यादा रिटर्न मिल सके। उनका पैसा खासकर मूल सुरक्षित रहे। अभी भी काफी निवेशक हैं जिन्हें शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा लगता है और उन्हें बहुत अधिक जानकारी नहीं होती। ऐसे में वह ऐसे निवेश के विकल्प तलाशते हैं जिसमें रिस्क कम हो और रिटर्न अधिक मिल जाए। यहां आपको पोस्ट ऑफिस की ऐसी ही योजना के बारे में बता रहे हैं जिसमें कम रिस्क में मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है।

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (Post Office Recurring Deposit)

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट निवेश का सबस सुरक्षित विकल्प है। यहां छोटी किश्त जमा करके सरकार रिटर्न की गारंटी देती है। इसमें आप सिर्फ 100 रुपये में छोटे अमाउंट से निवेश कर सकते हैं। यानी, महिलाएं अपनी रोजमर्रा की घर की बचत को इसमें डाल सकती हैं। इसमें निवेश की अधिकतम की कोई लिमिट नहीं है। आप जितना चाहे पैसा डाल सकते हैं।


ये है टाइम लिमिट

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट पांच सालों के लिए खोला जाता है। हालांकि, बैंक 6 महीने, 1 साल, 2 साल, 3 साल का ऑप्शन देती हैं। इसमें जमा पैसों पर ब्याज कैलकुलेशन हर तीन महीने में होता है। इसमें आपको कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है।

इतना मिलता है ब्याज

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट में 5.8 फीसदी का ब्याज दे रही है। ये दरें हर तीन महीने में बदलती हैं। हालांकि, बीते 2 साल से इसमें बदलाव नहीं हुआ है।

10 हजार हर महीने जमा करने पर मिलेंगे 16 लाख

अगर आप हर महीने पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश करते हैं। यानी हर महीने 10 हजार रुपये 10 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको 10 साल बाद 5.8 परसेंट की ब्याज दर से मैच्योरिटी पर 16 लाख रुपये से ज्यादा मिलेंगे।

Current Account Deficit: देश का चालू खाते का घाटा जून तिमाही में बढ़कर GDP के 2.8% पर पहुंचा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।