NEFT Transfer in Post Office: पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट होल्डर्स के लिए अच्छी खबर है। अब पोस्ट ऑफिस के ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (Electronic Fund Transfer) कर पाएंगे। अब ग्राहक RTGS की सुविधा का फायदा उठा सकते है। ग्राहकों को पोस्ट ऑफिस खाते से पैसा ऑनलाइन भेजना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।
Post Office ने जारी किया नोटिफिकेशन
पोस्ट ऑफिस ने अपने नोटिफिकेशन में कहा कि NEFT की सर्विस 18 मई से शुरू हो चुकी है। वहीं, RTGS की सर्विस ग्राहकों को 31 मई 2022 से मिलनी शुरू हो गई है। इस सुविधा से पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंटहोल्डर्स को फायदा होगा क्योंकि ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा।
ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करने यानी NEFT पर इतना देना होगा चार्ज
- 10 हजार रुपये तक के लिए - 2.50 रुपये और GST
- 10 हजार से एक लाख रुपये तक - 5 रुपये और GST
- 1 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक - 15 रुपये और GST
- 2 लाख रुपये के ऊपर के ट्रांजैक्शन पर - 25 रुपये और GST
क्या होता है RTGS और NEFT
RTGS और NEFT ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने की सबसे तेज प्रक्रिया है। इस सिस्टम के जरिये एक अकाउंट से पैसा दूसरे के अकाउंट में जल्द ट्रांसफर हो जाता है। Real Time Gross Settlement यानी RTGS को 2 लाख रुपये या इससे अधिक के ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, NEFT में पैसा ट्रांसफर करने की लिमिट नहीं होती। ये सर्विस ग्राहकों को 24×7 मिलती है। ये सर्विस सरकारी छुट्टी के दिन भी काम करती है।