Post Office Saving Account: पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट पर मिलता है ज्यादा ब्याज, जानें इसके फायदे

Post Office Saving Account: Post Office Saving Account: पोस्ट ऑफिस में कोई भी अपना सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं

अपडेटेड Jul 28, 2021 पर 10:47 AM

Post Office Saving Account: पोस्ट ऑफिस में कोई भी अपना सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट (Saving Account) खोलने पर 13,500 रुपये का टैक्स सालाना बचा सकते हैं। ज्वाइंट अकाउंट में 13500 की जगह 17000 रुपये तक बचाए जा सकते हैं। टैक्स एक्सपर्ट के मुताबिक इससे एक्स्ट्रा टैक्स बेनेफिट मिलता है। यह टैक्स बेनेफिट इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हुए क्लेम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस पर कितना ब्याज मिलता है।

ज्यादातर बैंक, सेविंग अकाउंट पर 3% प्रतिशत तक ब्याज दें रहे हैं जबकि पोस्ट आफिस सेविंग अकाउंट पर 4% ब्याज मिलता है। यानी लगभग 1/3 प्रतिशत ज्यादा ब्याज पोस्ट ऑफिस पर मिलेगा। साथ ही जब आप ITR फाइल करने पर ज्वाइंट खाता होने पर पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट पर 17000 रुपये टैक्स में छूट दे सकेंगे।

ऐसे में जो निवेशक कम रिस्क लेना पसंद करते हैं वो पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट पर 33 प्रतिशत अतिरिक्त इंटरेस्ट का फायदा उठा सकते हैं। साथ ही 35 प्रतिशत इनकम टैक्स में छूट के जरिए भी बचा सकते हैं।
इन नियमों के मुताबिक मिलती है छूट

9 जून 1989 के नोटिफिकेशन इनकम टैक्स के नियम 10(15)i के तहत टैक्स में छूट के लिए क्लेम कर सकता है। इस अधिसूचना में यह संशोधन किया गया है कि डाक घर के बचत खाते पर व्यक्तिगत मामलों में 3,500 और ज्वाइंट खाते में 7,000 की छूट का क्लेम कर सकता है। इसके अलावा 10 हजार रुपये इनकम टैक्स की धारा 80टीटीए के तहत ITR में क्लेम किया जा सकता है। ITR फाइल करते समय सेविंग अकाउंट होल्डर को अपनी इस इनकम का जिक्र करना चाहिए। अगर टैक्स में छूट की घोषणा करने पर पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट का फायदा उठा पाएंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।