Post Office: पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स जिसमें 80C के तहत मिलती है टैक्स छूट, जानिए क्या हैं ये 5 योजनाएं

Post Office: देश के ज्यादातर मध्यम वर्ग लोग निवेश के लिए सुरक्षित ऑप्शन को तलाशते हैं जिसमें पैसा सेफ होने के साथ उन्हें ज्यादा रिटर्न मिल सके। देश में पोस्ट ऑफिस ऐसी ही कई योजनाएं चला रहा है जिसमें रिटर्न के साथ पैसा भी सेफ रहते हैं। पोस्ट ऑफिस की सभी स्कीम भारत सरकार चलाती हैं और इसका ब्याज भी सरकार तय करती है। यही कारण है कि ये सबसे सेफ मानी जाती है। पोस्ट ऑफिस की कई ऐसी स्कीम है जिसमें आप टैक्स भी बचा सकते हैं

अपडेटेड Apr 18, 2023 पर 2:54 PM
Post Office की इस योजना में निवेश करने पर मिलती है 80C के तहत छूट।

Post Office: देश के ज्यादातर मध्यम वर्ग लोग निवेश के लिए सुरक्षित ऑप्शन को तलाशते हैं जिसमें पैसा सेफ होने के साथ उन्हें ज्यादा रिटर्न मिल सके। देश में पोस्ट ऑफिस ऐसी ही कई योजनाएं चला रहा है जिसमें रिटर्न के साथ पैसा भी सेफ रहते हैं। पोस्ट ऑफिस की सभी स्कीम भारत सरकार चलाती हैं और इसका ब्याज भी सरकार तय करती है। यही कारण है कि ये सबसे सेफ मानी जाती है। पोस्ट ऑफिस की कई ऐसी स्कीम है जिसमें आप टैक्स भी बचा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इन स्कीमों में आप 1.50 लाख रुपये तक निवेश पर 80C के तहत छूट पा सकते हैं।

पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF)

पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) खाता लंबे पीरियड की योजना है। PPF में मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है। इस पर 80C के तहत छूट मिलती है। इसमें एक फाइनेंशियल ईयर में अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। PPF पर सालाना 7.1 फीसदी का ब्याज मिलता है।


सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS)

यदि आपकी उम्र 60 साल या उससे अधिक है, तो आप पोस्ट ऑफिस में सीनियर सिटीजन सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं।  इस पर सालाना 8 फीसदी का इंटरेस्ट मिलता है। SCSS में मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का होता है। इसमें अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

आप 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर खाता खोलकर सुकन्या समृद्धि योजना योजना का लाभ उठा सकते हैं। 18 साल की उम्र या एडल्ट होने पर लड़की खाते की मालिक हो जाती है। सुकन्या समृद्धि खाते पर दी जा रही मौजूदा ब्याज दर 7.6 फीसदी है। एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक पैसा इस खाते में जमा कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट की केटेगरी में आती है।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)

आप एनएससी योजना में न्यूनतम 1,000 रुपये और उसके बाद 100 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। कोई ऊपरी सीमा नहीं है। एनएससी योजना की मैच्योरिटी 5 साल की होती है। इस पर 7 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। इस पर 80C के तहत छूट मिलती है।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में भी आप निवेश कर सकते हैं। इसमें अधिक 1.50 लाख रुपये का तक निवेश कर सकते हैं। 5 साल की जमा पर 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। 5 साल की जमा पर आपको 7 फीसदी का ब्याज मिलेगा।

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में हासिल करना चाहते हैं 13-21% तक रिटर्न तो इन स्टॉक पर लगाएं दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।