Post Office Saving Scheme: देश के ज्यादातर लोग निवेश के लिए ऐसे ऑप्शन तलाशते हैं जिसमें उनका पैसा सेफ रहे और रिटर्न भी मिलता रहे। वह अपने पैसे को निवेश को शेयर मार्केट में लगाने की जगह सेफ विकल्प ज्यादा पसंद करते हैं। जब सेफ इन्वेस्टेमेंट की बात होती है तो ज्यादातर लोगों के मन में पोस्ट ऑफिस का नाम आता है। पोस्ट ऑफिस की सभी स्कीम भारत सरकार चलाती हैं और इसका ब्याज भी सरकार तय करती है। यही कारण है कि पोस्ट ऑफिस की स्कीमों में पैसा लगाना लोग सबसे सेफ मानते हैं। पोस्ट ऑफिस की इन स्कीमों में आप 1.50 लाख रुपये तक के निवेश पर 80C के तहत छूट मिल सकती है।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)
आप एनएससी योजना में न्यूनतम 1,000 रुपये और उसके बाद 100 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। कोई ऊपरी सीमा नहीं है। एनएससी योजना की मैच्योरिटी 5 साल की होती है। इस पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। इस पर 80C के तहत छूट मिलती है।
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS)
यदि आपकी उम्र 60 साल या उससे अधिक है, तो आप पोस्ट ऑफिस में सीनियर सिटीजन सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं। इस पर सालाना 8.2 फीसदी का इंटरेस्ट मिलता है। SCSS में मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का होता है। इसमें अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
आप 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर खाता खोलकर सुकन्या समृद्धि योजना योजना का लाभ उठा सकते हैं। 18 साल की उम्र या एडल्ट होने पर लड़की खाते की मालिक हो जाती है। सुकन्या समृद्धि खाते पर दी जा रही मौजूदा ब्याज दर 8 फीसदी है। एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक पैसा इस खाते में जमा कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट की केटेगरी में आती है।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में भी आप निवेश कर सकते हैं। इसमें अधिकतम 1.50 लाख रुपये का तक निवेश कर सकते हैं। 5 साल की जमा पर 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। 5 साल की जमा पर आपको 7.50 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF)
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) खाता लंबे पीरियड की योजना है। PPF में मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है। इस पर 80C के तहत छूट मिलती है। इसमें एक फाइनेंशियल ईयर में अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। PPF पर सालाना 7.1 फीसदी का ब्याज मिलता है।