Post Office: पोस्ट ऑफिस ने बदले ATM कार्ड और ट्रांजैक्शन से जुड़े नियम, महंगा हो जाएगा इस्तेमाल

पोस्ट ऑफिस में सेविंग्स अकाउंट खोलने वाले ग्राहकों के लिए अहम खबर है

अपडेटेड Sep 29, 2021 पर 10:22 PM

Post Office Savings Account ATM Charges: पोस्ट ऑफिस में सेविंग्स अकाउंट खोलने वाले ग्राहकों के लिए अहम खबर है। 1 अक्टूबर से ATM कार्ड पर लगने वाले चार्जेस में बदलने वाला है। पोस्ट ऑफिस ने सर्कूलर जारी कर यह जानकारी दी।  पोस्ट ऑफिस में एक महीने में ATM पर किए जाने वाले वित्तीय और गैर वित्तीय ट्रांजेक्शन को लिमिटेड किया जाएगा। आइए जानते हैं सेविंग अकाउंट पर लगने वाले चार्जेंस के बारे में..
 पोस्ट ऑफिस पर इतना लगेगा चार्ज

1 अक्टूबर से पोस्ट ऑफिस के ATM या डेबिट कार्ड का सालाना मेंटेनेंस चार्ज 125 रुपये प्लस GST लगेगा। आपको बता दें कि ये चार्जेस 1 अक्टूबर 2021 से लेकर 30 सितंबर 2022 तक रहेंगी। पोस्ट ऑफिस अलर्ट के तौर पर भेजे जाने वाले SMS के लिये 12 रुपये वसूलेगा।

नहीं जमा किया लाइफ सर्टिफिकेट तो अक्टूबर महीने से रुक जाएगी आपकी पेंशन, जानिए क्या है यह नियम

- अगर ग्राहक का अपना ATM खो देता है तो दूसरा डेबिट कार्ड बनवाने के लिए 1 अक्टूबर से 300 रुपये प्लस जीएसटी लिया जाएगा। अगर आप एटीएम पिन भूल जाते हैं जो डुप्लीकेट पिन के लिए 1 अक्टूबर से चार्ज देना होगा। ग्राहकों को ब्रांच जाकर दोबारा पिन लेना होगा जिसके लिए उन्हें 50 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा।

- अगर सेविंग्स अकाउंट में बैलेंस की कम हो और ट्रांजेक्शन डिकलाइन हो जाता है तो ग्राहकों को 20 रुपये प्लस GST देना होगा।

- डाक विभाग ने एटीएम पर किए जाने वाले फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या को भी सीमित कर दिया है। एटीएम पर पांच मुफ्त ट्रांजैक्शन के बाद हर एक ट्रांजेक्शन पर 10 रुपये के साथ जीएसटी चार्ज लगेगा।


- इंडिया पोस्ट के खुद के एटीएम पर गैर-वित्तीय ट्रांजैक्शन के लिए, ग्राहकों को पांच मुफ्त ट्रांजैक्शन के बाद 5 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा।

- मेट्रो शहरों में तीन मुफ्त ट्रांजैक्शन के बाद या नॉन-मेट्रो शहरों में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन के बाद, व्यक्ति को 8 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा।

- डेबिट कार्ड धारकों को प्वॉइंट ऑफ सर्विस (POS) पर कैश विद्ड्रॉल करने पर ट्रांजैक्शन के 1 फीसदी का पेमेंट करना होगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।