Post Office ATM Charges: पोस्ट ऑफिस में सेविंग्स अकाउंट खोलने वाले ग्राहकों के लिए अहम खबर है। 1 अक्टूबर से ATM कार्ड पर लगने वाले चार्जेस में बदलने वाला है। पोस्ट ऑफिस ने सर्कूलर जारी कर यह जानकारी दी। पोस्ट ऑफिस में एक महीने में ATM पर किए जाने वाले वित्तीय और गैर वित्तीय ट्रांजेक्शन को लिमिटेड किया जाएगा। आइए जानते हैं सेविंग अकाउंट पर लगने वाले चार्जेंस के बारे में..
पोस्ट ऑफिस पर इतना लगेगा चार्ज
1 अक्टूबर से पोस्ट ऑफिस के ATM या डेबिट कार्ड का सालाना मेंटेनेंस चार्ज 125 रुपये प्लस GST लगेगा। आपको बता दें कि ये चार्जेस 1 अक्टूबर 2021 से लेकर 30 सितंबर 2022 तक रहेंगी। पोस्ट ऑफिस अलर्ट के तौर पर भेजे जाने वाले SMS के लिये 12 रुपये वसूलेगा।
- अगर सेविंग्स अकाउंट में बैलेंस की कम हो और ट्रांजेक्शन डिकलाइन हो जाता है तो ग्राहकों को 20 रुपये प्लस GST देना होगा।
- डाक विभाग ने एटीएम पर किए जाने वाले फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या को भी सीमित कर दिया है। एटीएम पर पांच मुफ्त ट्रांजैक्शन के बाद हर एक ट्रांजेक्शन पर 10 रुपये के साथ जीएसटी चार्ज लगेगा।
- इंडिया पोस्ट के खुद के एटीएम पर गैर-वित्तीय ट्रांजैक्शन के लिए, ग्राहकों को पांच मुफ्त ट्रांजैक्शन के बाद 5 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा।
- मेट्रो शहरों में तीन मुफ्त ट्रांजैक्शन के बाद या नॉन-मेट्रो शहरों में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन के बाद, व्यक्ति को 8 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा।
- डेबिट कार्ड धारकों को प्वॉइंट ऑफ सर्विस (POS) पर कैश विद्ड्रॉल करने पर ट्रांजैक्शन के 1 फीसदी का पेमेंट करना होगा।