Post Office Scheme: भारत सरकार देश के नागरिकों को पोस्ट ऑफिस के जरिये कई सरकारी स्कीमें ऑफर करती है। पोस्ट ऑफिस के माध्यम से सरकार कई योजनाएं जैसे किसान विकास पत्र, महिला बचत प्रमाण पत्र, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, रेकरिंग डिपॉजिट आदि चला रही है। देश का कोई भी नागरिक पोस्ट ऑफिस जाकर इन योजनाओं में पैसा निवेश कर सकता है। पोस्ट ऑफिस की ये योजनाएं निवेशकों को बंपर रिटर्न भी ऑफर कर रही हैं। यहां आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी ही योजना के बारे में बता रहे हैं जिसमें निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिलता है। सरकार ने हाल में किसान विकास पत्र योजना पर ब्याज भी बढ़ाया है।
पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना (Post Office Kisan Vikas Patra Yojna)
किसान विकास पत्र (KVP) योजना सरकार ने पोस्ट ऑफिस के माध्यम से शुरू की थी। इसमें आप घर की छोटी सेविंग को भी इसमें निवेश कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक साथ बहुत ज्यादा पैसे की जरूरत नहीं होगी। इस साल से इस योजना की ब्याज दर 7.2 फीसदी से बढ़ाकर 7.5 फीसदी सालाना कर दी गई है। यानी, अब आपको इस योजना में निवेश करने पर ज्यादा ब्याज मिलेगा और पहले से कम समय में पैसा दोगुना हो जाएगा।
अगर आप भी इस योजना में निवेश करना चाहते हैं तो बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर अकाउंट खुलवाकर निवेश कर सकते हैं। आप न्यूनतम 1000 रुपये के निवेश से भी इस योजना में पैसा लगा सकते हैं। किसान पत्र योजना में निवेश करके आप सालाना 7.5% की दर से रिटर्न कमा सकते हैं। इस स्कीम में पैसा दोगुना होने में पहले 120 महीने यानी 10 साल लग जाते थे लेकिन ब्याज बढ़ने से ये टाइम अब कम हो गया है। अब आपका निवेश 115 महीने यानी सिर्फ 9 साल 7 महीने में दोगुना हो जाएगा।
किसान विकास पत्र पर मिलते हैं ये फायदे
मान लीजिए अगर आप किसान पत्र योजना में एक बार में 4 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको 115 महीने में 8 लाख रुपये मिलेंगे। साथ ही यह योजना कंपाउंड इंटरेस्ट का भी फायदा मिलेगा। ये इस योजना का सबसे बड़ा फायदा है। इस योजना में निवेश पर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है।