Post Office Scheme: भारतीय डाकघर (Indian Post Office) महिलाओं के लिए कई बचत योजनाएं चला रहा है। पोस्ट ऑफिस की इन योजनाओं में निवेश कर काफी महिलाएं अच्छा रिटर्न कमा रही है। अगर आप भी अपनी बेटी या पत्नी और महिलाएं अपने लिए निवेश के ऑप्शन तलाश रही है तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम काम आ सकती है। पोस्ट ऑफिस की स्कीम में महिलाएं अधिकतम 2 लाख रुपये निवेश कर सकती है। पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम योजना का नाम महिला सम्मान सर्टिफिकेट है। ये योजना महिलाओं के लिए सरकार चला रही है।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट
महिला सम्मान सर्टिफिकेट पोस्ट ऑफिस भी ऑपरेट कर रहा है। पोस्ट ऑफिस महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना में निवेश करने से महिलाओं को किसी भी तरह के बाजार जोखिम का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसमें आपको गारंटीड रिटर्न मिलेगा। इस योजना के तहत महिलाएं 2 साल के लिए अधिकतम 2 लाख रुपये जमा कर सकती हैं। दो सालों में निवेश पर 7.5 प्रतिशत की निश्चित दर से ब्याज मिलता है।
सराकारी योजना के जरिए महिलाएं बचत करने के साथ आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इस योजना में जमा किये गए पैसे पर सरकार टैक्स छूट भी दे रही है। इस योजना में निवेश करने पर सभी महिलाओं को टैक्स में राहत मिलेगी। योजना के तहत 10 साल या उससे अधिक उम्र की लड़कियां भी यहां अपना खाता खुलवा सकती हैं।
2 साल में मिलेगा 31,125 रुपये का ब्याज
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना के तहत दो साल के पीरियड के लिए 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज देगा। यदि आप एक बार 2 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको पहले साल में 15,000 रुपये और दूसरे साल में 16,125 रुपये का रिटर्न मिलेगा। यानी आपको दो साल में 2 लाख रुपये के निवेश पर स्कीम के तहत 31,125 रुपये की इंटरेस्ट इनकम होगी।