SCSS: रिटायरमेंट के बाद हर महीने एक तय इनकम हो, तो जिंदगी ज्यादा सुकून भरी लगती है। ऐसे समय में सुरक्षित निवेश और गारंटीशुदा रिटर्न देने वाली स्कीमें बेहद अहम हो जाती हैं। पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम एक ऐसी ही सरकारी योजना है, जो न सिर्फ अच्छी ब्याज दर देती है, बल्कि टैक्स बचत और नियमित इनकम का भी भरोसा देती है। यह स्कीम उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए खासतौर पर बनाई गई है, जो रिटायरमेंट के बाद बिना जोखिम के अपनी बचत पर हर महीने तय कमाई चाहते हैं।
