पोस्ट ऑफिस की स्कीम में मिलेंगे 90,000 रुपये, सरकार देती है गारंटी

Post Office Time Deposit Scheme: अगर आप बिना जोखिम के तय रिटर्न पर मिलता है। पोस्ट ऑफिस की ऐसी योजनाओं में से एक है टाइम डिपॉजिट, जिसमें आप 90,000 रुपये इंटरेस्ट इनकम कमा सकते हैं। इसकी गारंटी सरकार देती है

अपडेटेड Feb 23, 2024 पर 7:00 AM
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट 4 अलग-अलग पीरियड के लिए खोला जा सकता है।

Post Office Time Deposit Scheme: अगर आप बिना जोखिम के तय रिटर्न पर मिलता है। पोस्ट ऑफिस की ऐसी योजनाओं में से एक है टाइम डिपॉजिट, जिसमें आप 90,000 रुपये इंटरेस्ट इनकम कमा सकते हैं। इसकी गारंटी सरकार देती है। सरकार की चलाई जा रही इस योजना में 6.9 फीसदी से लेकर 7.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। अगर आप इस स्कीम में एक साथ 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको पांच साला बाद ब्याज के तौर पर करीब 90 हजार रुपये मिले सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम

इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट 4 अलग-अलग पीरियड के लिए खोला जा सकता है। स्कीम के तहत 1 साल के लिए 6.9%, 2 साल के लिए 7.0%, 3 साल के लिए 7.1% और 5 साल के लिए 7.5% का ब्याज दिया जा रहा है। ब्याज का पेमेंट सालाना किया जाता है और इसकी कैलकुलेशन तिमाही की जाती है। इसमें आप न्यूनतम 1000 रुपये का निवेश कर सकते हैं।


90,000 रुपये तक कमा सकते हैं इंटरेस्ट

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट कैलकुलेटर के मुताबिक अगर कोई निवेशक इस स्कीम में 5 साल के लिए 2 लाख रुपये जमा करता है तो उसे कुल 89,990 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। पांच साल का पीरियड पूरा होने के बाद आपको मूल और ब्याज वापिस मिलेगा। एक अहम बात यह है कि अगर आप सालाना आधार पर मिलने वाली ब्याज की रकम नहीं निकालते हैं तो भी वह डेड मनी की तरह खाते में पड़ी रहेगी। इस पर कोई अलग से ब्याज नहीं है।

ये हैं नियम

अगर पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट 5 साल के लिए खोला जाता है तो इस पर टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। निवेश पर 80C के तहत छूट मिलती है। इस योजना की अन्य खासियतों की बात करें तो इसे सिंगल या ज्वाइंट खोला जा सकता है। एक बार निवेश करने पर कम से कम 6 महीने के बाद ही प्री-मैच्योर क्लोजर कर सकते हैं।

एयरटेल का धमाकेदार ऑफर! सिर्फ 195 रुपये में फ्लाइट में उठाएं कॉल, SMS और इंटरनेट का मजा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।