Get App

सीनियर सिटीजन्स के लिए Post Office की सबसे फायदे वाली स्कीम, मिलेंगे 5 साल में 14 लाख रुपये

Post Office के Senior Citizen Savings Scheme में सालाना 7.4 फीसदी ब्याज मिलती है, स्कीम का मेच्योरिटी पीरियड 5 साल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2020 पर 11:06 AM
सीनियर सिटीजन्स के लिए Post Office की सबसे फायदे वाली स्कीम, मिलेंगे 5 साल में 14 लाख रुपये

Senior Citizen Savings Scheme: कोरोनावायरस महामारी के बीच कर्ज की ब्याज दरों में कटौती के साथ-साथ जमा की ब्याज दरों में भी कमी आ रही है। सीनियर सिटीजन के लिए तो इस दौर में कमाई का जरिया सीमित हो जाता है। ऐसे में अगर आप बेहतर निवेश का विकल्प तलाश रहे हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizen Savings Scheme-SCSS) है। इस स्कीम में निवेश न केवल आकर्षक है, बल्कि सुरक्षित भी है। इस समय इसमें 7.4 फीसदी ब्याज मिल रही है।

10 लाख रुपये निवेश करने पर मिलेंगे 14 लाख से अधिक

सीनियर सिटीजन्स अगर इस स्कीम में एक मुश्त 10 लाख रुपये निवेश करते हैं तो 7.4 फीसदी की कम्पाउंडिंग ब्याज दर से 5 साल बाद यानी मेच्योरिटी पीरियड पर कुल रकम 14,28,964 रुपये हो जाएगी। यानी 5 साल में आपको 4,28,964 रुपये का फायदा होगा।

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम स्कीम के बारे में

- सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizen Savings Scheme-SCSS) में अगर आप अकाउंट ओपन कराते हैं, तो इसमें उम्र 60 साल से अधिक होनी चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों ने VRS, यानी Voluntary Retirement Scheme ले रखी है वह लोग भी इस स्कीम में अपना अकाउंट ओपन करा सकते हैं।

- इसमें एक ही बार निवेश कर सकते हैं। निवेश करने के लिए कम से कम 1000 रुपये अधिक से अधिक 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।

- इस स्कीम में सालाना इंटेस्ट 7.4 फीसदी मिलता है, स्कीम का मेच्योरिटी पीरियड 5 साल है।

- इस स्कीम को आप प्रीमेच्योर भी बंद कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए कम से कम आपको एक साल पूरा करना पड़ेगा। अगर आप एक साल के बाद करते हैं तो डिपॉजिट का 1.5 फीसदी अमाउंच कटेगा। वहीं अगर आप 2 साल बाद बंद करते हैं तो डिपॉजिट का 1 फीसदी काटा जाएगा।

- इस स्कीम में ब्याज राशि 10,000 रुपए सालाना से ज्‍यादा हो जाती है तो TDS कटने लगता है, इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत छूट मिलती है।

- SCSS के तहत डिपॉजिटर इंडीविजुअली या अपनी पत्नी/पति के साथ जॉइंट में एक से ज्यादा अकाउंट भी रख सकते हैं। लेकिन सभी को मिलाकर अधिक से अधिक 15 लाख रुपये ज्यादा निवेश नहीं कर सकते।

- इसमें डिपॉजिट किया जाने वाला अमाउंट रिटायरमेंट बेनिफिट्स के अमांउट से ज्यादा नहीं होना चाहिए। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें