Powerful Passports Ranking: पावरफुल पासपोर्ट की रैंकिंग में फ्रांस ने किया टॉप, मालदीव, साउदी अरब से पिछड़ा भारत

Powerful Passports Ranking List: दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग करने वाली हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारत के पासपोर्ट 80वें स्थान पर जगह मिली है। भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स बिना वीजा के 62 देशों की यात्रा कर सकते हैं

अपडेटेड Feb 19, 2024 पर 4:23 PM
भारत के पासपोर्ट 80वें स्थान पर जगह मिली है।

Powerful Passports Ranking List: विश्व के सबसे मजबूत पासपोर्ट की गिनती में फ्रांस को पहला स्थान मिला है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग करने वाली हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारत के पासपोर्ट 80वें स्थान पर जगह मिली है। भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स बिना वीजा के 62 देशों की यात्रा कर सकते हैं। वहीं, पाकिस्तान सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में 101वें स्थान पर है। सबसे मजबूत पासपोर्ट की गिनती में फ्रांस को पहला स्थान मिला है। इसके अलावा हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में जर्मनी, इटली, स्पेन, सिंगापुर और जापान पहले स्थान पर हैं। सिंगापुर और जापान इन दोनों देशों के पासपोर्ट पिछले पांच सालों से हेनले इंडेक्स में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बने हुए हैं।

सिंगापुर, जापान फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन के पासपोर्ट होल्डर 194 देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में अमेरिका के साथ-साथ दक्षिण कोरिया, स्वीडन और फिनलैंड दूसरे स्थान पर हैं। इन देशों के पासपोर्ट धारक 193 डेस्टिनेशन पर जा सकते हैं। ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड ज्वाइंट रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इन देशों के पासपोर्ट होल्डर 192 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

UAE पिछले साल हेनले इंडेक्स में 14वें स्थान पर था लेकिन इस साल उसका पासपोर्ट 11वां सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बन गया है। यूएई पासपोर्ट धारक बिना वीजा के 182 डेस्टिनेशन की यात्रा कर सकते हैं। इस साल चीन दो पायदान आगे बढ़ गया है और अब उसकी रैंकिंग 62 हो गई है। चीनी पासपोर्ट धारक 85 डेस्टिनेशन पर बिना वीजा के जा सकते हैं। भारत को इस लिस्ट में 66वां स्थान मिला है। भारत के पासपोर्ट का मोबिलिटी स्कोर 77 है। वहीं, मालदीप को 58वां स्थान मिला है। यहां के नागरिक 96 देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं। इस सूची में पाकिस्तान 47 के मोबिलिटी स्कोर के साथ सबसे कम शक्तिशाली पासपोर्ट वाले देशों की केटेगरी में है।


टॉप 10 सबसे पॉवरफुल पासपोर्ट 2024 की लिस्ट

1. फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर, स्पेन (194 डेस्टिनेशन)

2. फिनलैंड, दक्षिण कोरिया, स्वीडन (193 डेस्टिनेशन)

3. ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड, नीदरलैंड (192 डेस्टिनेशन)

4. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, नॉर्वे, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम (191 डेस्टिनेशन)

5. ग्रीस, माल्टा, स्विट्जरलैंड (190 डेस्टिनेशन)

6. चेक गणराज्य, न्यूजीलैंड, पोलैंड (189 डेस्टिनेशन)

7. कनाडा, हंगरी, संयुक्त राज्य अमेरिका (188 डेस्टिनेशन)

8.एस्टोनिया, लिथुआनिया (187 डेस्टिनेशन)

9. लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया (186 डेस्टिनेशन)

10. आइसलैंड (185 डेस्टिनेशन)

क्या सभी रेस्टोरेंट में GST देना अनिवार्य है? जानिए आपको कहां नहीं देना है जीएसटी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।