Get App

PPF Crorepati Calculator: 1 करोड़ रुपये कमाने के लिए जानिए PPF में कितना करना होगा निवेश

जानिए PPF में निवेश करने पर करोड़पति बनने में आपको कितना समय लगेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2020 पर 9:41 AM
PPF Crorepati Calculator: 1 करोड़ रुपये कमाने के लिए जानिए PPF में कितना करना होगा निवेश

आज के इस युग में करोड़पति बनने की इच्छा किसकी नहीं होगी। शायद सभी करोड़पति बनने का ख्वाब देखते हैं। अगर आप भी करोड़पति बनना चाहते हैं तो आप भी बन सकते हैं। इसके लिए थोड़ा मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप Public Provident Fund (PPF) में निवेश करते हैं तो आपके करोड़पति बनने के सपने पूरे हो सकते हैं। इस समय PPF में 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिल रही है। इस लिहाज से अगर आप सलाना 1.5 लाख या 12,500 रुपये महीना जमा करते हैं तो 25 साल में आप करोड़पति बन जाएंगे।

PPF में निवेश की ऐसे करें शुरुआत

PPF में अधिक से अधिक 15 साल तक निवेश कर सकते हैं। ऐसे में अगर हम सालाना 1.5 लाख रुपये या मंथली 12,500 रुपये निवेश करते हैं तो 15 साल में 43 लाख रुपये पहुंचता है। अब इसको आप 5 साल के बढ़ा (extend) कर सकते हैं। ऐसे में 15 से जब आप 5 साल के लिए बढ़ाएंगे तो हर महीने 12,500 रुपये या सालाना 1.50 लाख निवेश करने पर 20 साल में यह 73 लाख रुपये हो जाएगा। 

अब 1 करोड़ रुपये पाने के लिए इस अकाउंट को फिर से 5 साल के लिए बढा दीजिए और वही निवेश जारी रखिए । ऐसे में आप देखेंगे कि 25 साल के बाद आपके PPF अकाउंट में 1,16,60,769 रुपये हो जाएगा। जो कि एक करोड़ पार कर गया। और आप 25 साल में करोड़पति बन सकते हैं।


 सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें