PPF Interest Rate History: कभी PPF पर मिलता था 12% का ब्याज, जानिए तब कितना कर सकते थे निवेश

PPF Interest Rate History till April 2023: अभी पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) पर 7.1% का ब्याज मिल रहा है। एक समय ऐसा था जब इस सरकारी योजना पर 12% ब्याज ऑफर किया जाता था लेकिन तब इसमें सिर्फ 40,000 रुपये 2 साल तक के लिए ही जमा कर सकते थे

अपडेटेड Apr 13, 2023 पर 4:23 PM
अभी पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) पर 7.1% का ब्याज मिल रहा है।

PPF Interest Rate History till April 2023: अभी पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) पर 7.1% का ब्याज मिल रहा है। एक समय ऐसा था जब इस सरकारी योजना पर 12% ब्याज ऑफर किया जाता था लेकिन तब इसमें सिर्फ 40,000 रुपये 2 साल तक के लिए ही जमा कर सकते थे या 12 साल के लिए 60,000 रुपये ही जमा कर सकते थे। पीपीएफ ब्याज दरों का इतिहास बताता है कि पब्लिक प्रॉविडेंट फंड अकाउंट की ब्याज दर 01.04.1986 से 31.03.1988 और 01.04.1988 से 14.01.2000 के बीच 12% थी। 15.01.2000 से 28.02.2001 के बीच पीपीएफ की ब्याज दर 11% थी।

2014 में बढ़ाई गई लिमिट

पिछले 10 सालों में PPF की ब्याज दर 7.1% से 8.8% के बीच रही है। 01.04.2012 से 31.03.2013 के बीच यह 8.80% थी। 01.04.2013 से 31.03.2016 तक ब्याज दर 8.7% थी। हालांकि, 01.04.2013 से 31.03.2014 के बीच पीपीएफ जमा की सीमा सिर्फ 1 लाख रुपये थी। यह 01.04.2014 से यह बढ़कर 1.5 लाख रुपये हो गई।


1968 में शुरू हुआ था PPF

1968 में जब यह योजना शुरू हुई थी, तब पीपीएफ की ब्याज दर महज 4.8 फीसदी थी जबकि निवेश की अधिकतम सीमा महज 15,000 रुपये थी। यह जमा सीमा 31.03.1972 तक जारी रही। हालांकि 01.04.1970 से 31.03.1973 के बीच ब्याज दर को बढ़ाकर 5% कर दिया गया था।

पीरियड इंटरेस्ट रेट निवेश की लिमिट
01.04.1968 से 31.03.1969 4.80 15000
01.04.1969 से 31.03.1970 4.80 15000
01.04.1970 से 31.03.1971 5 15000
01.04.1971 से 31.03.1972 5 15000
01.04.1972 से 31.03.1973 5 20000
01.04.1973 से 31.03.1974 5.30 20000
01.04.1974 से 31.07.1974 5.80 20000
01.08.1974 से 31.03.1975 7 20000
01.04.1975 से 31.03.1976 7 20000
01.04.1976 से 31.03.1977 7 20000
01.04.1977 से 31.03.1978 7.50 20000
01.04.1978 से 31.03.1979 7.50 30000
01.04.1979 से 31.03.1980 7.50 30000
01.04.1980 से 31.03.1981 8 30000
01.04.1981 से 31.03.1982 8.50 30000
01.04.1982 से 31.03.1983 8.50 40000
01.04.1983 से 31.03.1984 9 40000
01.04.1984 से 31.03.1985 9.50 40000
01.04.1985 से 31.03.1986 10 40000
01.04.1986 से 31.03.1988 12 40000
01.04.1988 से 31.03.1999 12 60000
01.04.1999 से 14.01.2000 12 60000
15.01.2000 से 28.02.2001 11 60000
01.03.2001 से 28.02.2002 9.50 60000
01.03.2002 से 31.03.2002 9.00 60000
01.04.2002 से 28.02.2003 9 70000
01.03.2003 से 31.03.2011 8 70000
01.04.2011 से 30.11.2011 8 100000
01.12.2011 से 31.03.2012 8.60 100000
01.04.2012 से 31.03.2013 8.80 100000
01.04.2013 से 31.03.2014 8.70 100000
01.04.2014 से 31.03.2016 8.70 150000
01.04.2016 से 30.09.2016 8.10 150000
01.10.2016 से 31.03.2017 8 150000
01.04.2017 से 30.06.2017 7.90 150000
01.07.2017 से 30.09.2017 7.80 150000
01.01.2018 से 30.09.2018 7.60 150000
01.10.2018 से 30.06.2019 8.00 150000
01.07.2019 से 31.03.2020 7.90 150000
01.04.2020 से 30.09.2020 7.10 150000
01.10.2022 से 31.12.2022 7.10 150000
01.01.2023 से 31.03.2023 7.10 150000

आने वाले दिनों में और बैंक डूब सकते हैं, Warren Buffett का अनुमान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।