Get App

Post Office की इस स्‍कीम में हर महीने 12,000 रुपये करना होगा निवेश, मैच्‍योरिटी पर मिलेगा 1 करोड़ से ज्यादा

डाकघर में कुछ ऐसी स्‍कीम हैं, जो आपको कुछ सालों में अच्‍छा मुनाफा भी देती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 09, 2021 पर 7:52 AM
Post Office की इस स्‍कीम में हर महीने 12,000 रुपये करना होगा निवेश, मैच्‍योरिटी पर मिलेगा 1 करोड़ से ज्यादा

Post Office Scheme: यदि आप इस वजह से निवेश नहीं करना चाहते हैं कि आपको डर है कि आपको पैसा कहीं डूब न जाए तो आपको डाकघर की योजनाओं में निवेश करना चाहिए। यहां पैसा सुरक्षित माना जाता है। यहां आप अपनी सुविधा अनुसार कई योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। डाकघर में कुछ ऐसी स्‍कीम हैं, जो आपको कुछ सालों में अच्‍छा मुनाफा भी देती है। खासकर डाकघर की छोटी बचत योजनाओं में पैसा जमा करना एक बेहतर विकल्‍प है। अगर आपके पास लंबी अवधि की निवेश रणनीति है तो आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करना चाहिए।

यह डाकघर बचत योजना 7.1 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर प्रदान करती है। इस योजना की परिपक्वता अवधि 15 वर्ष है, लेकिन इसके बाद इसे और 5 वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है। अगर आपको 15 साल की अवधि के अंत में इसकी आवश्यकता नहीं है तो आप फंड को आगे बढ़ा सकते हैं। इससे आपको चक्रवृद्धि लाभ का फायदा मिलेगा।

इतना कर सकते हैं निवेश

इस योजना में हर साल आप अधिकतम 1.50 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। आप साल में 1.50 लाख रुपये जमा करने की बजाय 12500 रुपये मासिक भी जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत PPF पर टैक्स छूट भी पा सकते हैं। इसके ब्याज पर मिलने वाला पैसे पर भी टैक्स नहीं लगता। बचत योजना में 22.5 लाख रुपये के निवेश पर आपको 18 लाख रुपये का ब्याज दिया जाता है। जिसकी मैच्‍योरिटी वर्ष 15 वर्ष में होती है।

Delhi Chokes: दिल्ली में 20% बढ़े सांस के मरीज, कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए घातक हो सकती है हवा


15 साल में 40 लाख से अधिक फंड

अगर आप प्रत्‍येक महीने इस योजना में 12,500 रुपये का निवेश करते हैं तो एक साल में आपके पास 1.50 लाख रुपये हो जाएंगे। वहीं 15 साल में कुल निवेश 22.50 लाख रुपये हो जाते हैं, जिसपर आपको वार्षिक ब्याज दर 7.1 प्रतिशत दिया जाता है। मैच्‍योरिटी राशि कुल 40.70 लाख रुपये हो जाती है, इसमें 18.20 लाख रुपये का ब्‍याज का फायदा मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें