PPF: हर महीने 12,500 निवेश करके बन सकते हैं करोड़पति, जानिए कैसे

PPF: हर किसी का सपना होता है कि वह करोड़पति बने और भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाए। लेकिन सही योजना और निवेश की जानकारी न होने के कारण बहुत से लोग यह टारगेट हासिल नहीं कर पाते। अगर आप भी एक सुरक्षित और भरोसेमंद योजना की तलाश में हैं

अपडेटेड Jun 10, 2025 पर 7:45 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PPF: हर किसी का सपना होता है कि वह करोड़पति बने और भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाए।

PPF: हर किसी का सपना होता है कि वह करोड़पति बने और भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाए। लेकिन सही योजना और निवेश की जानकारी न होने के कारण बहुत से लोग यह टारगेट हासिल नहीं कर पाते। अगर आप भी एक सुरक्षित और भरोसेमंद योजना की तलाश में हैं, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह योजना न केवल आपके पैसे को सुरक्षित रखती है, बल्कि लंबे समय में आपको करोड़पति भी बना सकती है।

हर महीने करें 12,500 रुपये का निवेश

अगर आप हर महीने 12,500 रुपये अपने PPF खाते में जमा करते हैं, तो सालाना यह अमाउंट 1.5 लाख हो जाती है। PPF में अधिकतम निवेश की सीमा भी यही है। मौजूदा 7.1% की सालाना ब्याज दर के हिसाब से अगर आप लगातार 15 साल तक निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 40.68 लाख रुपये मिलेंगे।


आपका कुल निवेश: 22.50 लाख रुपये

ब्याज के रूप में आय: 18.18 लाख रुपये

हालांकि, यह गणना मौजूदा ब्याज दर के आधार पर है, जो हर तिमाही में सरकार द्वारा रिवाइज की जाती है।

25 साल में कैसे मिलेगा 1 करोड़ रुपये से अधिक?

PPF का बेसिक पीरियड 15 साल का होता है, लेकिन इसे 5-5 साल के ब्लॉक में बढ़ाया जा सकता है। यानी आप कुल 25 साल तक निवेश जारी रख सकते हैं। अगर आपने हर महीने 12,500 रुपये जमा किए और इसे 25 साल तक जारी रखा, तो..।

कुल निवेश होगा: 37.50 लाख रुपये

कुल ब्याज मिलेगा: 65.58 लाख रुपये

कुल अमाउंट होगी: 1.03 करोड़ रुपये

लेकिन ध्यान रखें, 15 साल पूरे होने से एक साल पहले ही खाता बढ़ाने के लिए आवेदन करना जरूरी होता है। अगर आपने समय पर आवेदन नहीं किया, तो खाता आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

PPF के टैक्स फायदे

PPF का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी रकम—तीनों पर टैक्स नहीं लगता। यह योजना EEE (Exempt-Exempt-Exempt) केटेगरी में आता है।

धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक निवेश पर टैक्स छूट

ब्याज पर कोई टैक्स नहीं

मैच्योरिटी रकम भी टैक्स फ्री

क्यों करें PPF में निवेश?

सरकारी गारंटी: यह योजना पूरी तरह सरकार चला रही है।

लंबे समय का लाभ: 25 साल की योजना से 1 करोड़ रुपये का फंड बनाया जा सकता है।

कंपाउंडिंग ब्याज: हर साल ब्याज पर ब्याज मिलता है, जिससे रिटर्न ज्यादा होता है।

टैक्स बचत: निवेश और रिटर्न दोनों टैक्स फ्री हैं।

अगर आप भी सुरक्षित और फायदेमंद निवेश की योजना बना रहे हैं, तो PPF आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। थोड़ा-थोड़ा निवेश करके आप भी भविष्य में करोड़पति बन सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।