PPF: पीपीएफ अकाउंट आपको दे सकता 1 करोड़, बस 5000 रुपये हर महीने इतने साल करने होंगे जमा

PPF: पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) सबसे सफल और फायदे वाली सेविंग स्कीम है। PPF सरकार की गारंटी के साथ आता है

अपडेटेड Nov 21, 2022 पर 4:52 PM
Story continues below Advertisement
PPF पर 7.1 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है

PPF: पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) सबसे सफल और फायदे वाली सेविंग स्कीम है। PPF सरकार की गारंटी के साथ आता है। यानी, इस पर मिलने वाले रिटर्न की गारंटी सरकार देती है। इनकम टैक्स की धारा 80C के अनुसार एक PPF खाताधारक इस इस टैक्स छूट पा सकता है। हालांकि, एक फाइंनेशियल ईयर पर सालाना अधिकतम 1.50 लाख रुपये की छूट मिलेगी। निवेशकों को बेहतर रिटर्न देने वाले कुछ सबसे कम जोखम वाली योजनाओं में PPF शामिल है।

सरकार 7.1 फीसदी का ब्याज देती है PPF पर

पीपीएफ पर सरकार 7.1 फीसदी का रिटर्न दे रही है। सरकार के निर्देश के अनुसार PPF की ब्याज दर हर तिमाही में बदल सकती है। यानी, हर तीन महीने बाद सरकार सेविंग स्कीम योजना पर मिलने वाले ब्याज को तय करती है। अगर हम इसके पिछले ट्रेंड को देखें तो पीपीएफ पर ब्याज दरें 7.1 फीसदी या इससे ऊपर ही रहने वाली है।


ऐसे बन सकते हैं करोड़पति

25 साल की उम्र में अगर आप PPF में हर महीने 5000 रुपये का निवेश करना शुरू करते हैं तो आपका सालाना निवेश 60,000 रुपये होगा। आप 7.1% ब्याज दर के मुताबिक 15 सालों में 7,27,284 रुपये ब्याज कमाएंगे। आपका 15 सालों में कुल 9,00,000 रुपये का निवेश होगा। 15 साल की मैच्योरिटी यानी जब आप 40 साल के होंगे तो आपको 16,27,284 रुपये मिलेंगे।

PPF ऐसे बना सकता है करोड़पति

हालांकि, अगर आप 5,000 रुपये प्रति माह के इस निवेश को 37 साल तक बनाए रखते हैं, तो कुल 22,20,000 रुपये के निवेश पर आपको 83,27,232 रुपये का रिटर्न मिलेगा। आपको मैच्योरिटी पर 1,05,47,232 रुपये मिलेंगे। जैसा कि पहले भी बताया गया है कि पीपीएफ का अधिकतम मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है। यदि आप इसे 37 साल तक बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको 15, 20, 25, 30वें साल के अंत में फॉर्म 16-H, रिन्यूअल फॉर्म भरना होगा। आपका पीपीएफ अकाउंट इसके बाद रिन्यू हो जाएगा।

 

PPF पर मिलते हैं कई फायदे

PPF पर ब्‍याज की दर सरकार तय करती है। इस स्कीम में 1.5 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। PPF में निवेश करने वाले निवेशक को तीन तरह से टैक्‍स बेनिफिट होते हैं। PPF में निवेश किए गए पैसे पर टैक्स डिडक्शन का लाभ तो मिलता ही है, साथ ही ब्याज और मैच्योरिटी राशि पर कोई टैक्‍स नहीं लगता है।

मंदी के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में होगा: दीपक पारेख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।