PPF: पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) योजना की ब्याज दर 1 अप्रैल 2020 से 7.1% पर अटकी हुई है। सरकार ने तीन सालों में कई छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में रिवीजन किया है, लेकिन पीपीएफ पर ब्याज दर में कोई भी बदलाव नहीं किया है। सरकार ने अभी हाल में साफ किया है कि उनका पीपीएफ पर ब्याज बढ़ाने का अभी कोई प्लान नहीं है। इससे पहले भी औसत पीपीएफ ब्याज दर लगभग 8% रही है। भले ही पीपीएफ जमा पर अभी मिलने वाली ब्याज दर कम है, लेकिन इस पर मिलने वाले फायदे पहले की तरह बने हुए हैं। इस पर टैक्स छूट मिलती है और मैच्योरिटी पर मिलने वाला मूल और ब्याज दोनों टैक्स फ्री होते हैं। यही कारण है कि ये लंबे समय की योजना उन्हें निवेश के लिए आकर्षित करती है।
