PPFAS ने लॉन्च किया पराग पारिख लार्ज कैप फंड, जानिए इसकी जरूरी बातें

Parag Parikh Large Cap Fund का बेंचमार्क निफ्टी 100 टोटल रिटर्न इंडेक्स (टीआरआई) होगा। यह एनएफओ 19 जनवरी को खुला है। इसके साथ ही पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड की एंट्री लार्ज-कैप सेगमेंट में हो गई है। यह इस फंड हाउस की सातवीं स्कीम है

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 9:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस फंड में न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश किया जा सकता है।

पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने पराग पारिख लार्जकैप फंड पेश किया है। यह न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) निवेश के लिए 30 जनवरी तक खुला रहेगा। 6 फरवरी से यह फंड लगातार पर्चेंज और रिडेमप्शन के लिए दोबारा उपलब्ध हो जाएगा। यह एक ओपन-एंडेड स्कीम है, जो मुख्य रूप से लार्जकैप शेयरों में निवेश करेगा।

यह फंड हाउस की सातवीं स्कीम

Parag Parikh Large Cap Fund का बेंचमार्क निफ्टी 100 टोटल रिटर्न इंडेक्स (टीआरआई) होगा। यह एनएफओ 19 जनवरी को खुला है। इसके साथ ही पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड की एंट्री लार्ज-कैप सेगमेंट में हो गई है। यह इस फंड हाउस की सातवीं स्कीम है। इस फंड के डायरेक्ट प्लान का टोटल एक्सपेंस रेशियो (टीईआर) 0.15 फीसदी है, जबकि रेगुलर प्लान का 0.55 फीसदी है।


न्यूनतम निवेश 1000 रुपये

इस फंड में न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश किया जा सकता है। इस फंड में किसी तरह का एंट्री या एग्जिट लोड नहीं है। इनवेस्टर्स के लिए डायरेक्ट और रेगुलर दोनों तरह के प्लान उपलब्ध हैं। इसमें निवेशकों को ग्रोथ और इनकम डिस्ट्रिब्यूशन सह कैपिटल विड्रॉल का ऑप्शन मिलेगा।

लार्जकैप शेयरों पर दांव लगाने का मौका

पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड के चेयरमैन एवं सीईओ नील पराग पारिख ने कहा, "कई इनवेस्टर्स ऐसे लार्जकैप फंड में निवेश करना चाहते हैं, जो ट्रांसपेरेंट और लो-कॉस्ट है। यह फंड निवेशकों की दोनों जरूरतें पूरी करेगा। यह स्मार्ट एग्जिक्यूशन और कॉस्ट एफिशियंसी पर फोकस करेगा। इसके फायदे निवेशकों तक पहुंचाया जाएगा।"

एग्जिक्यूशन आधारित स्ट्रेटेजी का इस्तेमाल

इस फंड का प्रबंधन राजीव ठक्कर, रौनक ओनकार, राज मेहता, रुकुन ताराचंदानी, तेजस सोमन और ऐश्वर्य धर करेंगे। फंड हाउस के मुताबिक, इस फंड को लॉन्च करने का मकसद निवेशकों को लो-कॉस्ट में लार्जकैप शेयरों में निवेश का मौका देना है। फंड मैनेजर्स ने बताया कि वे एग्जिक्यूशन आधारित स्ट्रेटेजी का इस्तेमाल करेंगे। इसमें सिंगल स्टॉक और इंडेक्स फ्यूचर्स का इस्तेमाल शामिल होगा।

यह भी पढ़ें: Loan की दो ईएमआई मिस हो गई है? जानिए बैंक या एनबीएफसी किस तरह का एक्शन ले सकते हैं?

मार्केट में पहले से कई लार्जकैप फंड मौजूद

एक्सपर्ट्स मार्केट के मौजूदा माहौल में लाॉर्ज कैप स्टॉक्स में निवेश की सलाह दे रहे हैं। उनका मानना है कि मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स के मुकाबले 2026 में लार्जकैप स्टॉक्स में निवेश करना ज्यादा सुरक्षित हैं। जो इनवेस्टर्स लार्जकैप शेयरों में निवेश करना चाहते हैं, वे इस फंड में निवेश कर सकते हैं। लेकिन, इस बारे में उन्हें अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स की राय लेनी चाहिए। बाजार में पहले से कई फंड हाउसेज के लार्जकैप फंड हैं, जिनके रिटर्न का लंबा ट्रैक रिकॉर्ड है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।