Get App

PM-Kisan: बड़ी खुशखबरी... इस दिन जारी होगी किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें

PM-Kisan : इससे पहले 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान योजना की 22वीं किस्त जारी की थी। अधिकारियों के अनुसार, पीएम-किसान योजना किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सरकार का दावा है कि इस योजना से देश के करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 16, 2026 पर 7:15 PM
PM-Kisan: बड़ी खुशखबरी... इस दिन जारी होगी किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें
इस दिन जारी होगी किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) का लाभ उठाने वाले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है।  केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की अगली किस्त 20 जून 2026 को किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में जमा की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस आर्थिक सहायता का उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़े रोजमर्रा के खर्च पूरे करने और कृषि कार्यों को सुचारु रूप से जारी रखने में मदद करना है।

इससे पहले 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान योजना की 22वीं किस्त जारी की थी। अधिकारियों के अनुसार, पीएम-किसान योजना किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सरकार का दावा है कि इस योजना से देश के करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

हर किस्त में मिलते हैं 2,000 रुपये

पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को हर किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि बिना किसी बिचौलिए के सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी और तेज बनी रहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें