Get App

1 अप्रैल से कार, बाइक, बिजली, दूध समेत इन चीजों के बढ़ सकते हैं दाम, देखिए पूरी लिस्ट

आपके जरूरत और रोजमर्रा इस्तेमाल की कई चीजें 1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2021 पर 10:20 AM
1 अप्रैल से कार, बाइक, बिजली, दूध समेत इन चीजों के बढ़ सकते हैं दाम, देखिए पूरी लिस्ट

1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो जाएगा। इस बार यह फाइनेंशियल ईयर आम आदमी को जोरदार झटके के साथ शुरुआत कर रहा है। रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली चीजों में महंगाई की बटन लगना तय है। इसमें दूध, बिजली, एसी, बाइक से लेकर हवाई सफर, स्मार्ट फोन तक महंगा हो जाएगा। इलेक्ट्निक सामान के दाम भी महंगे हो जाएंगे।
जानिए 1 अप्रैल से कौन सी चीजें हो सकती हैं महंगी

वाहन 

1 अप्रैल 2021 से कार और बाइक महंगे हो जाएंगे। इसकी वजह ये है कि इनको बनाने में लागत बढ़ गई है। अगर आप खरीदना चाहते हैं तो 31 मार्च तक खरीद लें, नहीं तो फिर 1 अप्रैल से दाम बढ़ जाएंगे। मारुति, Nissan जैसी कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। Nissan अपने दूसरे ब्रांड Datsun के गाड़ियों की कीमत में इजाफा करने की भी घोषणा की है।

दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में वाहनों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। इस बढ़ोतरी के तहत Hero scooters और बाइक के दाम 25,00 रुपये तक बढ़ जाएंगे।

1 अप्रैल से टीवी हो जाएगी महंगी

1 अप्रैल 20201 से टीवी खरीदना महंगा हो जाएगा। पिछले 8 महीनों से टीवी की दरों में लगातार इजाफा हो रहा है। टीवी बनाने वाली कंपनियों ने टीवी को भी PLI स्कीम्स में लाने की मांग की है। 1 अप्रैल 2021 से TV के दाम कम से कम 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक बढ़ने की उम्मीद है।

 AC  की ठंडी हवा भी हो सकती है महंगी

1 अप्रैल से एसी और रेफ्रिजरेटर (AC and Refrigerator) भी महंगा हो जाएगा। कंपनियां कच्चे माल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के चलते AC की कीमत बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। एयर कंडीशनर के दाम 15,00 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक बढ़ाए जा सकते हैं। सिर्फ एक महीने में ग्लोबल मार्केट में ओपन-सेल (open-cell) पैनल के दाम में 35 फीसदी का इजाफा हुआ है।

हवाई सफर हो जाएगा मंहगा 

1 अप्रैल से हवाई सफर भी महंगा हो जाएगा। डोमेस्टिक फ्लाइट्स में किराया कम से कम 5 फीसदी बढ़ जाएगा। घरेलू यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस के नाम पर 200 रुपये और विदेशी यात्रियों को 12 डॉलर देने होंगे। DGCA से मिली जानकारी के मुताबिक, 1 अप्रैल से ये नए नियम लागू होने वाले हैं।

बढ़ जाएंगे दूध के दाम

दूध के दाम भी बढ़ने की संभावना है। किसानों ने दूध के दाम बढ़ाने की जानकारी दी है। दूध के के दाम 3 रुपये बढ़ाकर 49 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की बात कही है। लिहाजा दूध से बने सभी उत्पादों के कीमत बढ़ सकती है।

महंगी हो सकती है बिजली

बिहार के लोगों को 1 अप्रैल से बिजली के बिल का भी झटका लग सकता है। बिजली बिल के दाम 9-10 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें