FD Interest Rate: प्राइवेट सेक्टर बैंक कोटक महिंद्रा ने भी दिवाली से पहले अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कोटक महिंद्रा बैंक ने 19 अक्टूबर से 2 करोड़ रुपये से कम की जमा यानी Fixed Deposit पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। 15-30 दिनों की मैच्योरिटी वाली जमा पर अब 2.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जबकि पहले यह 2.65 प्रतिशत था। बैंक ने 121-179 दिनों की एफडी की ब्याज दर भी 3.75 फीसदी से बढ़ाकर 4 फीसदी कर दिया है। कोटक महिंद्रा बैंक एफडी ब्याज दर में बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब आरबीआई मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख रेपो दर बढ़ा रहा है। बैंक इससे पहले भी कर्ज और जमा दोनों पर ब्याज दरें बढ़ा चुका है।
अब ये हैं 19 अक्टूबर से कोटक महिंद्रा बैंक की FD पर ब्याज
7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 2.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.00 प्रतिशत
15 दिन से 30 दिन - आम जनता के लिए: 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.25 प्रतिशत
31 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.75 प्रतिशत
46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.75 प्रतिशत
91 दिन से 120 दिन - आम जनता के लिए: 3.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.25 प्रतिशत
121 दिन से 179 दिन - आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.50 प्रतिशत
180 दिन - आम जनता के लिए: 5.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 5.50 प्रतिशत
181 दिन से 269 दिन - आम जनता के लिए: 5.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 5.50 प्रतिशत
270 दिन - आम जनता के लिए: 5.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 5.50 प्रतिशत
271 दिन से 363 दिन - आम जनता के लिए: 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 5.75 प्रतिशत
364 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत
365 दिन से 389 दिन - आम जनता के लिए: 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत
390 दिन (12 महीने 25 दिन) - आम जनता के लिए: 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत
391 दिन से 23 महीने से कम - आम जनता के लिए: 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.60 प्रतिशत
23 महीने - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत
23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत
2 साल से 3 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत
3 साल और अधिक लेकिन 4 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.60 प्रतिशत
4 साल और उससे अधिक लेकिन 5 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.60 प्रतिशत
5 साल और उससे अधिक और 10 साल सहित - आम जनता के लिए: 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.60 प्रतिशत।