FD Interest Rate: प्राइवेट सेक्टर बैंक कोटक महिंद्रा ने भी दिवाली से पहले अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कोटक महिंद्रा बैंक ने 19 अक्टूबर से 2 करोड़ रुपये से कम की जमा यानी Fixed Deposit पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। 15-30 दिनों की मैच्योरिटी वाली जमा पर अब 2.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जबकि पहले यह 2.65 प्रतिशत था। बैंक ने 121-179 दिनों की एफडी की ब्याज दर भी 3.75 फीसदी से बढ़ाकर 4 फीसदी कर दिया है। कोटक महिंद्रा बैंक एफडी ब्याज दर में बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब आरबीआई मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख रेपो दर बढ़ा रहा है। बैंक इससे पहले भी कर्ज और जमा दोनों पर ब्याज दरें बढ़ा चुका है।
