आम तौर पर 'प्राइवेट ट्रस्ट' का नाम सुनते ही किसी अमीर परिवार का ख्याल आता है। अमीर परिवार अपनी प्रॉपर्टी और एसेट्स की सुरक्षा के लिए प्राइवेट ट्रस्ट बनाते हैं। लेकिन, सच यह है कि प्राइवेट ट्रस्ट बनाने के लिए अमीर होना जरूरी नहीं है। मिडिल क्लास परिवार भी एस्टेट प्लानिंग यानी अपनी संपत्ति के लिए प्राइवेट ट्रस्ट बना सकते हैं। संपत्ति के लिए प्राइवेट ट्रस्ट बनाने के अपने फायदे हैं।
