प्रॉपर्टी बाजार का हाल शेयर बाजार जैसा नहीं है। मुंबई में लग्जरी फ्लैट्स का क्रेज अब भी बरकरार है। नाइट फ्रैंक (Knight Frank) की रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी में मुंबई में जोरदार रजिस्ट्रेशन हुआ है। सिर्फ रियल एस्टेट नहीं, बाजार का फोकस होम इंप्रूवमेंट (HOME improvement) सेक्टर पर भी है। मुंबई में प्रॉपर्टीज के रजिस्ट्रेशन और नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि लग्जरी फ्लैट्स का क्रेज कायम है। मुंबई के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2025 में 11,541 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए हैं। वहीं, फरवरी 2024 में 12,056 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए थे। वहीं, फरवरी 2023 में 9,684 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए थे।
मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से फरवरी 2025 में स्टाम्प ड्यूटी से 896 करोड़ रुपए की आय हुई है। मुंबई में फरवरी 2025 में रोजाना 412 प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन हुआ है। टिकट साइज पर नजर डालें तो फरवरी 2025 में मुंबई में 5 करोड़ रुपए से ज्यादा महंगी प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन में सालाना आधार पर 15 फीसदी की बढ़त हुई है। वहीं, 50 लाख रुपए से कम की प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में सालाना आधार पर 19 फीसदी की गिरावट हुई है।
मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के आंकड़ो पर नजर डालें तो फरवरी 2025 में हुए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 50 लाख रुपए से कम के घरों की हिस्सेदारी 26 फीसदी थी। वहीं, फरवरी 2024 में इस कटेगरी की हिस्सेदारी 29 फीसदी थी। फरवरी 2025 में हुए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक के घरों की हिस्सेदारी 30 फीसदी थी। जबकि, फरवरी 2024 में इस कटेगरी की हिस्सेदारी 29 फीसदी थी। इसी तरह फरवरी 2025 में हुए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 1से 2 करोड़ रुपए तक के घरों की हिस्सेदारी 26 फीसदी थी। जबकि, फरवरी 2024 में इस कटेगरी की हिस्सेदारी 25 फीसदी थी।
फरवरी 2025 में हुए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 2 से 5 करोड़ रुपए तक के घरों की हिस्सेदारी 14 फीसदी थी। जबकि, फरवरी 2024 में इस कटेगरी की हिस्सेदारी 13 फीसदी थी। फरवरी 2025 में हुए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 5 करोड़ रुपए से ज्यादा के घरों की हिस्सेदारी 5 फीसदी थी। वहीं, फरवरी 2024 में इस कटेगरी की हिस्सेदारी 4 फीसदी थी।