Get App

Manoj Bajpayee ने 9 करोड़ रुपये में बेचा अपना महालक्ष्मी अपार्टमेंट, जानिए डिटेल

रिपोर्ट के मुताबिक, Manoj Bajpayee द्वारा बेचा गया यह अपार्टमेंट बिल्डिंग की 47वीं मंजिल पर स्थित है। खरीदारों की पहचान प्रवीण झांजी और सलोनी झांजी के रूप में हुई है। इस डील के लिए 54 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया, जिसे 16 अगस्त को रजिस्टर किया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 21, 2024 पर 6:47 PM
Manoj Bajpayee ने 9 करोड़ रुपये में बेचा अपना महालक्ष्मी अपार्टमेंट, जानिए डिटेल
फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी ने दक्षिण मुंबई के पॉश महालक्ष्मी इलाके में अपना अपार्टमेंट 9 करोड़ रुपये में बेच दिया है।

फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने अपनी पत्नी शबाना रजा बाजपेयी (Shabana Raza Bajpayee) के साथ दक्षिण मुंबई के पॉश महालक्ष्मी इलाके में अपना अपार्टमेंट 9 करोड़ रुपये में बेच दिया है। अभिनेता ने अपनी पत्नी शबाना के साथ मिलकर यह अपार्टमेंट 2013 में मिनर्वा रेसिडेंशियल टॉवर में 6.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी प्लेटफॉर्म स्क्वायर यार्ड्स और प्रॉपर्टी सेल्स प्लेटफॉर्म इंडेक्सटैप डॉट कॉम द्वारा रिव्यू किए गए दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है।

Manoj Bajpayee द्वारा बेचे गए प्रॉपर्टी से जुड़ी डिटेल

इस टावर का निर्माण लोखंडवाला कटारिया कंस्ट्रक्शन ने किया था और इसमें दो एकड़ के भूखंड पर 362 यूनिट हैं। बाजपेयी द्वारा बेचे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,247 वर्ग फीट या 116 वर्ग मीटर है और इसमें दो कार पार्किंग स्पेस हैं जो कुल 240 वर्ग फीट या 22 वर्ग मीटर में फैले हैं। बाजपेयी कमर्शियल रियल एस्टेट में भी इनवेस्टर रहे हैं, उन्होंने पिछले साल मुंबई के पश्चिमी उपनगर ओशिवारा में चार ऑफिस स्पेस के लिए 32 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

इंडेक्सटैप डॉट कॉम द्वारा साझा किए गए डिटेल के अनुसार, यह अपार्टमेंट बिल्डिंग की 47वीं मंजिल पर स्थित है। खरीदारों की पहचान प्रवीण झांजी और सलोनी झांजी के रूप में हुई है। इस डील के लिए 54 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया, जिसे 16 अगस्त को रजिस्टर किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें