भारतीय उद्यमी अदार पूनावाला लंदन का इस साल का सबसे महंगा घर खरीदने जा रहे हैं। वह 25,000 वर्ग फुट में मौजूद 'मेफेयर मैन्शन' (Mayfair mansion) खरीदेंगे। फाइनेंशियल टाइम्स (Financial Times) की रिपोर्ट के मुताबिक, पूनावाला ने इस घर को खरीदने के लिए 13.8 करोड़ पौंड (तकरीबन 1,446 करोड़ रुपये) में डील की है, जो लंदन में घरों के मामले में इस साल की सबसे बड़ी डील है।
