Property: इस राज्य में अविवाहितों के जमीन खरीदने की लिमिट तय, जानिए भारत में एक शख्स कितनी खरीद सकता है जमीन

Property: अगर आप जमीन खरीदने की तलाश में हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद अहम हो सकती है। भारत में एक व्यक्ति के पास कितनी जमीन हो सकती है। इसका भी नियम है। जमीन खरीदने के नियम हर एक राज्यों में अलग-अलग हैं। राज्य सरकार तय करती है कि कौन कितनी कृषि योग्य जमीन खरीद सकता है। कई राज्यों में नियम है कि कृषि योग्य जमीन सिर्फ किसान ही खरीद सकते हैं

अपडेटेड Jul 03, 2023 पर 5:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Property: केरल में परिवार के बढ़ने पर जमीन खरीदने की लिमिट बढ़ा दी जाती है

Property: आमतौर पर जमीन में निवेश करने को लोग ज्यादा सुरक्षित समझते हैं। इसमें रकम बहुत जल्द ही दोगुना या 4 गुना कब पहुंच जाती है। वैसे भी भारत में जमीनों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक व्यक्ति कितनी कृषि योग्य भूमि खरीद सकता है? बहुत से लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है कि इस पर कोई लिमिट भी है या नहीं।

कृषि योग्य जमीन के मामले में हर राज्य के अलग-अलग नियम हैं। हालांकि गैर कृषि योग्य भूमि के बारे में ऐसा कोई नियम नहीं है। किस राज्य में कितनी खेती योग्य जमीन खरीद सकते हैं। यहां आपको राज्यों की लिस्ट दे रहे हैं। ताकि आप जान सकें किस राज्य में कितनी खेती योग्य जमीन खरीदी जा सकती है।

केरल में कृषि योग्य 7.5 एकड़ जमीन खरीद सकते हैं


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल में भूमि संशोधन अधिनियम 1963 के तहत अविवाहित व्यक्ति 7.5 एकड़ तक जमीन ही खरीद सकता है। वहीं, 5 सदस्यों वाला परिवार 15 एकड़ तक जमीन खरीद सकता है। महाराष्ट्र में जो लोग खेती करते हैं यानी किसान हैं। वही कृषि योग्य जमीन खरीद सकते हैं। यहां एक किसान अधिक से अधिक 54 एकड़ जमीन खरीद सकता है। कर्नाटक में भी महाराष्ट्र वाले नियम लागू हैं। यहां भी कृषि योग्य जमीन खरीदने के लिए किसान होना जरूरी है। यहां भी 54 एकड़ जमीन खरीदी जा सकती है। जबकि पश्चिम बंगाल में अधिकतम 24.5 एकड़ जमीन खरीद सकते हैं। गुजरात में भी सिर्फ किसान ही कृषि योग्य जमीन खरीद सकते हैं।

Property: घर खरीदते समय यह सार्टिफिकेट लेना है बेहद जरूरी, जानिए क्या है इसकी अहमियत

जानिए UP बिहार में कितनी खरीद सकते हैं जमीन

वहीं हिमाचल प्रदेश में 32 एकड़ जमीन खरीद सकते हैं। उत्तर प्रदेश में अधिकतम 12.5 एकड़ खेती योग्य जमीन एक व्यक्ति खरीद सकता है। बिहार में खेती या गैर-खेती योग्य जमीन 15 एकड़ तक ही खरीदी जा सकती है। वहीं NRI भारत में खेती योग्य जमीन नहीं खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं वो फार्म हाउस या प्लाटेंशन प्रॉपर्टी भी नहीं खरीद सकते हैं। अगर विरासत में उन्हें कोई जमीन देना चाहता है तो दे सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।