बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अयोध्या को अपना निवेश का केंद्र बनाया है। उन्होंने हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) से 2.67 एकड़ जमीन 35 करोड़ रुपये में खरीदी है। ये उनका अयोध्या में तीसरा निवेश है, जो राम नगरी के विकास पर भरोसे को दिखाता है।
ये डील एबी कॉर्प लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव ने फाइनल की है। जमीन HoABL के 75 एकड़ लग्जरी प्रोजेक्ट 'द सरयू' के ठीक पास है, जो अयोध्या को सात सितारा मिश्रित उपयोग वाला इलाका बना रहा है। बच्चन साहब ने पहले भी यहीं जमीनें ली हैं। मई 2025 में 25,000 वर्ग फुट का प्लॉट लगभग 40 करोड़ में, जनवरी 2024 में 10,000 वर्ग फुट 14.5 करोड़ में और 5,372 वर्ग फुट 4.54 करोड़ में लिया था। कुल मिलाकर अयोध्या में उनका चौथा निवेश है।
HoABL के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने कहा, "अमिताभ जी का ये कदम जमीन को पीढ़ीगत संपत्ति मानने का प्रतीक है। अयोध्या में आस्था और विरासत का संगम है।" राम मंदिर निर्माण के बाद से यहां जमीन के दाम 2020 से चार गुना बढ़ चुके हैं हर साल 19% की रफ्तार से। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकारी निवेश और पर्यटन बूम ने इसे आकर्षक बना दिया। बच्चन ने महाराष्ट्र के अलीबाग में HoABL के 'सोल दे अलीबाग' में भी 10,000 वर्ग फुट 10 करोड़ में प्लॉट लिया है।
अमिताभ बच्चन का यह कदम सिर्फ एक निवेश नहीं बल्कि भावनात्मक जुड़ाव भी है। राम नगरी से जुड़ना उनके लिए सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। बच्चन परिवार का हमेशा से धार्मिक स्थलों से गहरा लगाव रहा है और अयोध्या में उनकी मौजूदगी शहर की ग्लोबल ब्रांडिंग को और मजबूत करेगी।
अमिताभ बच्चन का ₹35 करोड़ का यह निवेश अयोध्या को लक्जरी रियल एस्टेट और धार्मिक पर्यटन का नया हब* बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह सौदा न केवल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से भी राम नगरी की पहचान को और गहरा करता है।