Get App

Aviva Saral Pension Plan: गारंटीड रेगुलर इनकम के साथ जानिए क्या है इस पेंशन प्लान में खास

यह सिंगल प्रीमियम एन्यूटी प्लान है जो पॉलिसीहोल्डर के बाकी के जीवन के लिए नियमित इनकम की गारंटी देता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2021 पर 3:19 PM
Aviva Saral Pension Plan: गारंटीड रेगुलर इनकम के साथ जानिए क्या है इस पेंशन प्लान में खास

Aviva Saral Pension Plan: अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने सरल पेंशन प्लान लॉन्च किया है। यह एक सिंगल प्रीमियम वाला इंडिविजुअल एन्युटी प्लान है। इस नॉन-लिंक्ड प्रोडक्ट के फीचर्स और आसान नियम और शर्तों से कस्टमर्स को अपनी रिटायरमेंट की प्लानिंग के बारे में बेहतर फैसला करने की सुविधा मिलेगी।

कंपनी का दावा है कि इस प्लान में कस्टमर्स अपनी जरूरतों के अनुसार पॉलिसी ले सकेंगे जिससे उनकी रिटायरमेंट सुरक्षित होगी और उनके नहीं रहने पर उनके परिवार को वित्तीय सुरक्षा मिलेगी।

यह सिंगल प्रीमियम एन्यूटी प्लान है जो पॉलिसीहोल्डर के बाकी के जीवन के लिए नियमित इनकम की गारंटी देता है। इसमें मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक एन्यूटी लेने के विकल्प हैं। पॉलिसी के बदले लोन भी लिया जा सकेगा।

पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु की स्थिति में उसके प्रीमियम की पूरी राशि का उसके नॉमिनी को भुगतान किया जाएगा।

अगर पॉलिसीहोल्डर, उसके जीवनसाथी या उसके बच्चों में से किसी को पॉलिसी के डॉक्यूमेंट में दी गई किसी गंभीर बीमारी का पता चलता है तो पॉलिसी को शुरुआत से छह महीने के बाद कभी भी सरेंडर किया जा सकता है।

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने कहा कि IRDA के आसान फीचर्स वाले स्टैंडर्ड एन्यूटी प्रोडक्ट के नजरिए के अनुसार अवीवा सरल पेंशन प्लान किया गया है। यह रिटायरमेंट की बेहतर प्लानिंग में मददगार हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें